पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिन पर मनाया गया अन्त्योदय दिवस

राजस्थान के चूरू में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिन को अन्त्योदय दिवस के रूप में मनाया गया. इस मौके पर प्रभात फेरी एवं विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया.

Scroll down for more.!

विचार गोष्ठी में प्रशासनिक अधिकारियों समेत जिला प्रमुख हरलाल सहारण, बीजेपी पूर्व प्रदेश महामंत्री ओम सारस्वत, पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने अपना विचार व्यक्त किया. बीजेपी पूर्व महामंत्री ओम सारस्वत ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद के सिद्धान्त को प्रतिपादित किया है. इस सिद्धान्त में देश और विश्व के कल्याण की अवधारणा है. हम इसके जरिए जनता का कल्याण कर सकते हैं. आखिरी लाइन में खड़े शख्स का उत्थान करना भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच रही है.

पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार इस मौके पर अनेक योजनाएं चला रहे हैं. पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयालय उपाध्याय का जीवन संर्घषमय रहा, उन्होनें अपनी शिक्षा शेखावाटी में पूरी की. वे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे. वे कुशल अर्थचिंतक, साहित्यकार, संगठन शास्त्री, शिक्षाविद, राजनीतिक वक्ता के रूप में प्रसिद्ध हुए हैं.

स्त्रोत: न्यूज़ 18

Tags

See Also