राजस्थान उपचुनाव 2018: दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत तय

मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर भारी जीत के बाद अलवर और अजमेर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी कांग्रेस के पक्ष में आए हैं।

Scroll down for more.!

राजस्थान में मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी विवेक धाकड़ को 12 हजार 976 मतों से विजयी घोषित किया गया है। वहीं अजमेर, अलवर लोकसभा पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। अलवर उपचुनाव  à¤”र अजमेर उपचुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशियों को बढ़त मिली हुई है और वहां भी कांग्रेस की जीत लगभग तय मानी जा रही है। कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने शुरुआती बढ़त के बाद कहा है कि बीजेपी की देश में उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई से लोग नाराज हैं और अब लोगों ने सरकार को हटाने का संकल्प कर लिया है। उधर, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा है कि जनता के फैसले का सम्मान करते हैं और अब हार के कारणों का मंथन करेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद प्रो। सांवर लाल जाट के निधन के बाद अजमेर, बीजेपी सांसद चांद नाथ योगी के निधन के बाद अलवर और बीजेपी विधायक कीर्ति कुमारी का निधन होने बाद मांडलगढ़ सीट पर 42 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। कांग्रेस ने अलवर में डॉ। करण सिंह यादव, अजमेर में रघु शर्मा और मांडलगढ़ में विवेक धाकड़ पर दांव खेला है, वहीं बीजेपी ने अलवर में डॉ। जसवंत सिंह यादव, अजमेर में रामस्वरूप लांबा और मांडलगढ़ में शक्ति सिंह हाड़ा को चुनाव लड़ाया है।

42 उम्मीदवार, 6 पर कांग्रेस-बीजेपी सियासत का दारोमदार

बीजेपी और कांग्रेस ने इन तीनों सीटों पर अपने छह उम्मीदवार उतारे हैं। इन्हीं पर सत्ता के सेमीफाइनल के नतीजों पर होने वाली सियासत का दारोमदार रहने वाला है। इन उपचुनाव में अलवर में 11, अजमेर में 23 और मांडलगढ़ में 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। अजमेर में सर्वाधिक उम्मीदवार हैं। लोकसभा और विधानसभा की तीनों सीटों पर 29 जनवरी को मतदान हुआ और अब 1 फरवरी को मतगणना की जाएगी।

39 लाख मतदाता तय करेंगे 'सेमीफाइनल' के नतीजे

अजमेर, अलवर और मांडलगढ़ में इस बार 39 लाख 2 हजार 168 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें से अलवर जिले में 18 लाख 27 हजार 936, अजमेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 18 लाख 42 हजार 992 और भीलवाड़ा के मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 31 हजार 240 कुल मतदाता हैं। इनके लिए विभाग ने अलवर में 1987, अजमेर में 1925 और मांडलगढ़ में 282 मतदान केंद्र बनाए हैं। इसी तरह कुल 28 सहायक मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं ताकि मतदाता चुनाव के दौरान किसी भी अव्यवस्था का सामना नहीं करना पड़े। इसी तरह 313 मतदान केंद्रों पर (अलवर-140, अजमेर-153 और मांडलगढ़-20) वेबकास्टिंग भी करवाई जाएगी।

अलवर लोकसभा क्षेत्र फेक्ट फाइल

  • कुल उम्मीदवार चुनाव मैदान में - 11
  • कुल मतदाता - 18 लाख 27 हजार 936

अजमेर लोकसभा उपचुनाव फैक्ट फाइल

  • कुल उम्मीदवार चुनाव मैदान में - 23 (20 पुरूष और 3 महिला)
  • कुल मतदाता - 18 लाख 42 हजार 992

मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र फैक्ट फाइल

  • कुल उम्मीदवार चुनाव मैदान में - 8 (7 पुरूष व 1 महिला)
  • कुल मतदाता - 2 लाख 31 हजार 240

स्त्रोत: न्यूज़18

Tags

See Also