खानों की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरु करने वाला राजस्थान बना देश का दूसरा राज्य

माइनर मिनरल्स खानों की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरु करने वाला राजस्थान देश का दूसरा राज्य बन गया है. छत्तीसगढ़ राज्य के बाद राजस्थान में भी माइनर मिनरल्स की ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है.

Scroll down for more.!

माइनर मिनरल्स खानों की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरु करने वाला राजस्थान देश का दूसरा राज्य बन गया है. छत्तीसगढ़ राज्य के बाद राजस्थान में भी माइनर मिनरल्स की ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है.

प्रथम चरण में राज्य के चार जिलों की 53 माइनर मिनरल्स खानों की ई-नीलामी करने के लिए नोटिस इनवाइटिंग बिड जारी कर दी है. जल्द ही दूसरे चरण में 300 और माइनर मिनरल्स की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरु की जाएगी. दरअसल राजस्थान में माइनर मिनरल्स की नीलामी में लंबे समय से भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थी. केन्द्र सरकार की ओर से जनवरी 2015 में एमडीडीआर एक्ट में संशोधन किए जाने के बाद माइनर मिनरल्स खानों के आंवटन में ज्यादा गड़बड़ियां शुरु हो गई थी.

एसीबी द्वारा खान घोटाले का खुलासा किए जाने के बाद राजस्थान में खान गतिविधियां पूरी तरह से ठप हो गई थी. मार्च 2017 में राज्य सरकार की ओर माइनर मिनरल्स के लिए नए रूल्स जारी किए गए जिसके तहत खान ब्लॉक्स की टुकड़ों में नीलामी की प्रक्रिया शुरु की गई है. प्रथम चरण में प्रदेश के चार जिले सीकर, टोंक, सिरोही और भीलवाड़ा में 53 ब्लॉक्स की ई-नीलामी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इन ब्लॉक्स में चेजा पत्थर, ग्रेनाइट, सिलिका सहित अन्य माइनर मिनरल शामिल है. खान विभाग द्वारा खानों की ई-नीलामी केन्द्र सरकार की एजेंसी एमएसटीसी से कराएगी जिसमें दो महीने का समय लगेगा.

प्रथम चरण में खानों की ई-नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जयपुर, अलवर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर और जैसलमेर जिले में 300 से ज्यादा खानों की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरु की जाएगी. ई-नीलामी प्रक्रिया को समझने के लिए जयपुर, सिरोही, सीकर, उदयपुर, भीलवाड़ा और जोधपुर में खान कारोबारियों के लिए अलग-अलग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं.

स्त्रोत: न्यूज़ 18

See Also