राजस्थान चुनाव: 199 सीटों पर मतदान शुक्रवार को, 11 को आएगा परिणाम

राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों में से 199 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। बुधवार को विधानसभा चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद अब शुक्रवार को वोटिंग होने जा रही है।

Scroll down for more.!

राजस्थान की 15वीं विधानसभा के लिए चुनाव 7 दिसम्बर यानि शुक्रवार को आयोजित होने जा रहे हैं। इन चुनावों में प्रदेश के 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार 815 हजार मतदाता उस दिन अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 2.47 लाख पुरुष एवं 2.27 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। इनमें 20 लाख 20 हजार 156 वह मतदाता भी हैं जो पहली बार अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। एफएलसी प्रथम और सैकंड रेंडमाइजेशन और मॉक पोल सहित सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। प्रदेशभर में 51 हजार 687 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें 209 आदर्श मतदान केन्द्र और 259 महिला केन्द्र भी शामिल है। चुनावों का परिणाम 11 दिसम्बर को आना है।

Read more: 20 हजार से अधिक दिव्यांगों ने मतदान की शपथ लेकर बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

इस बार के चुनावों में निर्वाचन आयोग पहली बार ईवीएम (वोटिंग मशीन) के साथ वीवीपैट मशीन का प्रयोग करने जा रहा है। यह अपनी तरह का पहला प्रयोग है जो न केवल मतदान में होने वाली धांधली की संभावना को समाप्त करेगा, बल्कि इससे वोटिंग में पारदर्शिता भी होगी। राज्य में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों से जुड़ी सभी तरह की तकनीकी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।मशीनों को पूरी तरह जांच परखकर और मॉक पोल करवाकर उन्हें जिला स्तर पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच व्यवस्थित रखवाया जा रहा है। मतदान के लिए प्रदेशभर में 2 लाख से ज्यादा ईवीएम और वीवीपैट मशीनें इस्तेमाल की जाएंगी। निर्वाचन अधिकारी कुमार ने बताया कि किसी भी स्तर पर तकनीकी समस्या न आए इसके लिए अधिकारियों को कई बार प्रशिक्षण दिया गया है। अगर फिर भी कोई तकनीकी समस्या आती है तो उसका अविलम्ब निस्तारण किया जाएगा।

Read more: 'सेल्फी खींचो और इनाम पाओ' खास है चुनाव आयोग का यह अभियान

बता दें, किसी भी मतदाता को वोटिंग करने के लिए मतदाता का नाम मतदाता सूची में होना पहली अनिवार्यता है। इसके बाद वोटर को मतदान केन्द्र पर अपनी पहचान कराने के लिए पहचान दस्तावेज साथ लाना होगा। प्रदेशभर में सभी मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान-पत्र वितरित किए जा रहे हैं। अगर किसी मतदाता के पास मतदाता फोटो पहचान-पत्र नहीं है, वो अपनी पहचान मतदाता पर्ची या अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों के माध्यम से करा सकता है। 

निम्न वैकल्पिक दस्तावेज दिखाकर डाल सकेंगे वोट

  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पेन कार्ड, आरजीआई, एनपीआर द्वारा जारी किए स्मार्ट कार्ड
  • आधार कार्ड
  • बैंकों या डाकघरों द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक
  • राज्य या केंद्र सरकार के फोटो युक्त सेवा पहचान-पत्र
  • सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और पब्लिक लिमिटेड कंपनियों के पहचान-पत्र
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • श्रम मंत्रालय की योजना द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
  • फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
  • निर्वाचन तंत्र द्वारा जारी फोटो मतदाता पर्ची
  • विधायकों, सांसदों को जारी किए सरकारी पहचान-पत्र

Read more: मतदान के लिए फोटो पहचान पत्र के अलावा वैकल्पिक दस्तावेज भी मान्य




Tags

See Also