जलमहल पर रंगोली के माध्यम से दिया मतदान का संदेश

जिले में सरगम सप्ताह के तहत जलमहल पर रंगोली के माध्यम से जिले के नागरिकों को आगामी 7 दिसम्बर को आवश्यक रूप से मतदान करने का संदेश दिया गया।

Scroll down for more.!

जिले में सरगम सप्ताह के तहत जलमहल पर रंगोली के माध्यम से जिले के नागरिकों को आगामी 7 दिसम्बर को आवश्यक रूप से मतदान करने का संदेश दिया गया। जिला परिषद के सीईओ और स्वीप के प्रभारी आलोक रंजन ने बताया कि रंगोली के माध्यम से ‘लेट्स वोट जयपुर‘ और ‘वोट डालबा चालो‘ सहित मतदाता जागरूकता के संदेश उकेरते हुए लोगों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने की मुहिम चलाई गई। इन्द्रधनुष के रंगों से युक्त रंगोली बनाई गई, जलमहल पर मतदाता जागरूकता से सम्बंधित होर्डिंग्स लगाए गए और सेल्फी बूथ भी बनाया गया।

Read more: मतदान के लिए फोटो पहचान पत्र के अलावा वैकल्पिक दस्तावेज भी मान्य

बता दें, आगामी 7 दिसम्बर को संपूर्ण प्रदेश में विधानसभा की 200 सीटों के लिए मतदान होंगे। परिचय पत्र का प्रकाशन हो चुका है और सूचियां अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं। मतगणना 11 दिसम्बर को होगी और इसी दिन परिणामों की घोषणा भी कर दी जाएगी। 15 दिसम्बर तक चुनाव की सभी आवश्यक प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

Tags

See Also