राजस्थान विधानसभा में पास हुआ गुर्जर आरक्षण बिल

गहलोत सरकार ने राजस्थान विधानसभा में गुर्जर आरक्षण बिल पेश किया जिसे दोनों पक्षों की सहमति से पारित कर दिया गया।

Scroll down for more.!

गुर्जरों के पिछले 6 दिन से चल रहे आंदोलन के बाद बुधवार को गहलोत सरकार ने राजस्थान विधानसभा में गुर्जर आरक्षण बिल पेश किया जिसे दोनों पक्षों की सहमति से पारित कर दिया गया। प्रस्ताव पारित होने के बाद अब इस बिल को स्वीकृति के लिए केन्द्र सरकार यानि लोकसभा भेजा जाएगा। आरक्षण बिल तो पास हो गया लेकिन फिलहाल गुर्जर रेलवे ट्रेक से हटने को तैयार नहीं हैं और न ही आंदोलन समाप्ति की ओर कोई कदम बढ़ा रहे हैं।  à¤—ुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला, उनके बेटे विजय बैंसला एवं वकील शैलेन्द्र सिंह ने बिल पेश होने के बाद स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि पहले हम विधानसभा में पेश किए गए विधेयक को देखेंगे और हम संतुष्ट होने के बाद ही आंदोलन को समाप्त करेंगे। हम विधि और कानून के जानकारों से भी इस विधेयक पर चर्चा करेंगे कि जिससे बाद में किसी तरह की कोई परेशानी न जनता को हों और न हमारे समाज के लोगों को।

बता दें, गुर्जर 5 प्रतिशत आरक्षण के लिए पिछले 6 दिनों से रेलवे ट्रेक पर बैठे हैं और कुछ सड़क मार्गों को भी जमा कर दिया है। धौलपुर में हिंसक घटनाओं को भी अंजाम दिया गया है। इससे पहले भाजपा की वसुंधरा सरकार ने भी गुर्जरों की मांग के अनुसार उन्हें पांच प्रतिशत आरक्षण दिया था जिसमें एक प्रतिशत आरक्षण का लाभ गुर्जर समाज के लोगों को सरकारी नौकरी सहित प्रत्येक जगह मिलने लगा जो अब तक भी मिल रहा है। लेकिन शेष चार प्रतिशत का मामला कोर्ट में गया जिसे कोर्ट ने दायरे से बाहर बताकर खारिज कर दिया था।

Tags

See Also