कार रेसर शीतल दूगड़ को दिया जायेगा राजस्थान अनमोल रत्न सम्मान- 2017

3.32 करोड़ की लेम्बोर्गिनी कार खरीदने वाली भारत की पहली महिला शीतल दूगड़ राजस्थान के चूरू जिले की बेटी है |

Scroll down for more.!

राजस्थान के चूरू की कमला गोइन्का फाउंडेशन, मुंबई की ओर से दिया जाने वाला राजस्थान अनमोल रत्न सम्मान- 2017 के लिए चूरू मूल की कार रेसर शीतल दूगड़ को चुना गया है। बता दें कि पिछले दिनों 3.32 करोड़ की लम्बोर्गिनी ‘ओरो इलिओस’ कार खरीदकर चर्चा में आई कोलकाता की शीतल दूगड़ 315 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार चलाती हैं और कोलकाता की सबसे तेज फीमेल ड्राइवर हैं और इंडिया स्पीड वीक समेत कई कॉम्पिटीशन में चैंपियन बन चुकी हैं।

शीतल लम्बोर्गिनी कार खरीदने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

कार की खासियत

-3.2 सैकण्ड में 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।

-इस कार की टॉप स्पीड 325 किमी प्रति घंटा है।

-दुनिया में सबसे पावरफुल इंजन 5.2 लीटर वी10 इसमें लगा है।

-इसमें ऑटोमेटिक सात स्पीड वाला ट्रांसमिशन गियर सिस्टम भी लगा है।

-कार का यह मॉडल ओरो एलिऑय है।

-कार का कलर गोल्डन है। इस कलर की यह इकलौती कार है।

शीतल के पिता चूरू के शांतिलाल दूगड़ और पति विनोद दूगड़ कोलकाता में कारोबार करते हैं। शीतल कई संस्थाओं से जुड़ी हैं तथा जैन इंटरनेशनल वुमन आर्गेनाईजेशन में प्रेसीडेंट का जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

संस्था के जरिए आई कैंप, हैल्थ से जुड़ी सेमीनार, जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक सामग्री की मदद देना आदि सोशल सर्विस से जुड़े काम कर रही हैं। साथ ही महिलाओं को डिजिटलाइजेशन से जोड़ने के लिए भारत सरकार से भी जुड़कर काम किया है।

फाउंडेशन के प्रबंध न्यासी श्याम सुंदर गोइन्का ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से साहित्य से इतर अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को यह सम्मान दिया जाता है।

इससे पहले एवरेस्ट विजेता गौरव शर्मा, मूर्तिकार अर्जुन प्रजापति जैसी प्रतिभाओं को यह सम्मान दिया जा चुका है। अक्टूबर महीने में जयपुर में होने वाले फाउंडेशन के समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

See Also