बांसवाड़ा में मानसून सक्रीय होने के बाद लबालब हुआ माही बांध

राजस्थान के इस जिले में एक बार फिर से मानसून सक्रीय हुआ है और कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल रही है. इस बारिश के चलते किसानों के चेहरे खिल उठे हैं.

Scroll down for more.!

बांसवाड़ा जिले में पिछले दिनों से एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है, जिससे  à¤®à¤¾à¤¹à¥€ बांध में पानी की आवक बनी हुई है. एराव नदी और एमपी से उदयपुर संभाग के सबसे बड़े माही बांध में पानी की आवक लगातार जारी है.

माही बांध की कुल भराव क्षमता 281.50 मीटर है.  à¤¬à¤¾à¤‚ध में मध्यप्रदेश के बांजना क्षेत्र से लगातार पानी आ रहा है और आवक होने से बांध लबालब हो गया.  à¤¦à¥‡à¤° रात करीब एक बजे बांध के सभी सोलह गेटों को आधा-आधा मीटर और सुबह पांच बजे  à¤¦à¥‹-दो मीटर और खोला गया.

बांध नियत्रंण कक्ष के अनुसार 49 हजार क्यूसेक की दर से पानी की आवक जारी है और उतना ही पानी छोड़ा जा रहा है. एक तरफ बांध के गेट खुलने पर लोग आनंद उठाते नजर आए, वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं.

स्त्रोत: न्यूज़ 18

Tags

See Also