हल्की झमाझम से राजधानी सहित प्रदेश में मौसम हुआ सुहाना

ठंडी व तेज हवाओं का जो सिलसिला शुक्रवार को प्रदेश में शुरु हुआ था, वह शनिवार सुबह से लेकर समाचार लिखी जाने से मध्यम फुहारों और रिमझिल बारिश के साथ चल रहा है।

Scroll down for more.!

बीते लगातार तीन दिनों से मौसम और इंद्र देवता राजधानी सहित प्रदेश पर पूरी तरह मेहनबान हैं। भीषण गर्मी के बीच अब आसमान से बारिश की ठंडी फुहारे बरस रही है जिससे आमजन को राहत की सांस लेने का मौका मिला है। ठंडी व तेज हवाओं का जो सिलसिला शुक्रवार को प्रदेश में शुरु हुआ था, वह शनिवार सुबह से लेकर समाचार लिखी जाने से मध्यम फुहारों और रिमझिल बारिश के साथ चल रहा है। पिछले तीन दिनों से मौसम में हल्की ठंडक का अहसास बना हुआ है। रविवार शाम से लेकर आधी रात को राजधानी जयपुर सहित आसपास के शहरों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। सोमवार सुबह भी मौसम के तेवर नहीं बदले। दोपहर तक रिमझिम फुहारों का दौर जारी रहा और सड़कें तालाबों में बदली नजर आईं।

Read more: राजस्थान में सुधरा बाल लिंगानुपात, 950 पर पहुंचा

लगातार बौझारों से तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गई है। इसके बाद लगातार मौसम खुशनुमा बना हुआ है। प्रदेश कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की सूचना है। फिलहाल जान-मान की हानि की कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है। मौसम के रवैये को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी कुछ दिनों तक बारिश का दौर बना रहेगा। खाली पड़े बांधों के भी जल्दी भरने की संभावना बढ़ गई है।

Tags

See Also