रेलवे की कोच मित्र सेवा करेगी यात्रियों से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान

Bhaskar news | Feb 27, 2017, 03:51 AM IST

Scroll down for more.!

जयपुर.रेलवे ने हाल ही में यात्रा से जुडी एक ऐसी सेवा की शुरुआत है, जिसमें यात्री जैसे ही अपना पीएनआर नंबर और कोच से जुडी समस्या के बारे में डालेगा, वैसे ही उसकी समस्या के बारे में रेलवे के शीर्ष नेतृत्व को पता चल जाएगा। रेलवे बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि अभी तक कोच में साफ-सफाई से जुडी समस्या के निवारण के लिए रेलवे ने एक “क्लीन माय कोच” सुविधा दी हुई थी। इसमें एक नंबर दिया हुआ था। उस पर यात्री जैसे ही अपना पीएनआर डालता था। तो ट्रेन में मौजूद ओबीएचएस स्टाफ संबंधित यात्री की साफ-सफाई से जुडी समस्या का समाधान कर देता था।

अब रेलवे बोर्ड ने इस नंबर पर 5 नई सुविधाओं को लिंक कर दिया है। अब इस नंबर पर केवल सफाई बल्कि लिनेन (बिस्तर), पानी, संक्रमण, लाईट एसी और कोच से जुडी छोटी-मोटी टूट-फूट का भी समाधान किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस व्यवस्था को सभी ट्रेनों में शुरु कर दिया है।

क्लीन माय कोच से जुड़ी 6 सेवाएं

1. बेडशीट या कंबल या फिर लिनेन से जुडी कोई अन्य समस्या है। तो मैसेज में Clean जगह छोड़कर पीएनआर नंबर दोबारा जगह छोडकर लिनेन के लिए जारी शॉर्ट-की ‌B टाइप करें।

2. साफ-सफाईके लिए C
3.पानीसे जुडी समस्या के लिए W4.किसीभी तरह की संक्रमण की समस्या के लिए P
5.लाइटएसी के लिए E
6.कोचसे जुडी अन्य किसी टूट-फूट के लिए R शॉर्ट-कीका उपयोग करना होगा।

(इस मैसेज को 9200003232 या टोल फ्री नंबर 58888 भेजना पडेगा।)

ऐसे करेगा काम
आपअरावली एक्सप्रेस से जयपुर से मुंबई की यात्रा कर रहें हैं। इटारसी के पास कोच का एसी खराब होता है तो आपको पीएनआर शॉर्ट-की को रेलवे द्वारा जारी किए नंबर पर भेजना है। मैसेज जयपुर इटारसी कंट्रोल रुम को मिलेगा। वह ट्रेन के स्टाफ को भेजेंगे। कार्यवाही के बाद यात्री को मैसेज आएगा।

यात्री अपनी समस्याओं के बारे में सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक इन नंबरों पर मैसेज कर, इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

See Also