राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने का मनाया गया जश्न

राहुल गांधी का अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में हुई जमकर आतिशबाजी

Scroll down for more.!

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी के निर्वाचित होकर कार्यभार ग्रहण करने पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं।

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुशील शर्मा, सचिव अयूब खान, प्रदेश कांग्रेस सदस्य अखिलेश अत्री, ब्लॉक अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, इमामुद्दीन खान, पार्षद इकरामुद्दीन खान, सुमन गुर्जर, महिला कांग्रेस की केसर शिकोह, अनिता शर्मा, मंजूलता मीणा, सोनाक्षी वशिष्ठ, कविता गुर्जर, संजीता सिहाग, अवनी चौधरी, गोपाल नावरिया, राजू खान, कमल माहेश्वरी, सत्येन्द्र सिंह जादौन, दिलशाद कुरैशी, अनूप अग्रवाल, सुनील डागर, राजेन्द्र प्रसाद लड्ढा, प्रदीप सैनी, राजेश सैनी, अरुण जाटावत, उग्रसेन यादव, गणेश सैनी, कुलदीप पूनियां, भगवत चौधरी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्त्रोत; खासखबर

Tags

See Also