पुष्कर मेले का भव्य समापन, 2 लाख ने लगाई तीर्थराज में आस्था की डुबकी

तीर्थराज पुष्कर स्थित पवित्र सरोवर में कार्तिक मास की पवित्र के मौके पर शुक्रवार को करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। कस्बे में ब्रह्म मुहूर्त से ही पंचतीर्थ महास्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

Scroll down for more.!

तीर्थराज पुष्कर स्थित पवित्र सरोवर में कार्तिक मास की पवित्र के मौके पर शुक्रवार को करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। कस्बे में ब्रह्म मुहूर्त से ही पंचतीर्थ महास्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सरोवर के 52 घाट सतरंगी छटा से निखर गए। पूर्णिमा तिथि के आखिरी पंचतीर्थ महास्नान के साथ ही धार्मिक पुष्कर मेला संपन्न हो गई। पूरे दिन घाटों पर स्नान, दान, पूजा का क्रम चला। 8 दिवसीय यह पुष्कर मेला 16 नवम्बर को शुरू हुआ था। मेला आयोजकों ने पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर 50 हजार से जदा दीये जलाकर मेले को चकाचौंध कर दिया। मेले की शुरूआत आईजी बीजू जोसफ एवं जिला कलेक्टर आरती डोगरा ने वैदिक मंत्रोच्चार व राष्ट्रगान के बीच तिरंगा फहराकर की। उसके बाद अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। घाटों का रंगोली से सजाया गया है और आतिशबाजी की गई। घाटों पर महाआरती का शानदार नजारा देखते ही बनता है। 

8 दिवसीय पुष्कर मेला 23 नवम्बर तक चलेगा। मेले में अगले 7 दिनों तक जमकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस बार मेले में अनुमान मुताबिक 10 से अधिक पर्यटकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इस बार मेले को कवर करने के लिए देश-विदेश से करीब 25 हजार फोटोग्राफर्स पहुंच चुके हैं। मेले में विदेशी पर्यटकों के लिए घुड़सवारी का भी आयोजन रखा गया था। हॉट एयर बलून की सवारी इस बार का हॉट फेवरेट रहा।

दीपों के जरिए दिया मतदान का संदेश

मेले के शुभारंभ पर पुष्कर की विभिन्न संस्थानों की 200 से अधिक छात्राओं ने सामूहिक लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर देशी-विदेशी पर्यटकों का मन मोह लिया। मेला आयोजकों ने पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर 50 हजार से अधिक दीये जलाकर मतदाताओं से वोट डालने की अपील की। दीयों के जरिए मतदान जरूर करने के स्लोगन भी लिखे गए। पुष्कर मेला से आयोजकों को 15 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है।



Tags

See Also