प्रो कबड्डी लीगः 8 नहीं 12 टीमें लेंगी पंगा, अब देश में गूंजेगा कबड्डी-कबड्डी

लीग के पांचवे सीजन का शानदार आगाज़ गाचीबावली स्टेडियम हैदराबाद में 28 जुलाई को हो चूका है। जयपुर पिंक पैंथर्स 6 अक्टूबर से घरेलु मैदान पर खेलेगी |

Scroll down for more.!

एक समय देसी खेल कहा जाने वाला कबड्डी का आज नाम आते ही सबसे पहले प्रो कबड्डी लीग ही याद आती है। प्रो कबड्डी लीग की सफलता ने न सिर्फ कबड्डी को, बल्कि उनके खिला‌ड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला दी। ये प्रो कबड्डी लीग की सफलता का ही परिणाम है कि इस बार लीग के पांचवे सीजन में 4 नई टीमों सहित कुल 12 टीमें अपना दमखम दिखाने मैदान पर उतर रही है।

लीग के पांचवे सीजन का शानदार आगाज़ गाचीबावली स्टेडियम हैदराबाद में 28 जुलाई को हो चूका है। इस शो का आगाज़ नृतरूत्या समूह द्वारा पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन के साथ हुआ | फिल्मस्टार अक्षय कुमार ने शाम को कार्यवाही के लिए टोन और अवधि सेट करने के लिए राष्ट्रगान को गाया | उद्घाटन मुकाबला मेजबान तेलगु टाइटंस और नई टीम तमिल थलाइवाज के बीच खेला गया जिसमें तेलगु टाइटंस की जीत हुयी | इसके अलावा, इस अवसर पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी मौजूद थे, जो तमिल थलाइवाज के सह मालिक भी है |

करीब 3 महीने चलने वाले इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 28 अक्टूबर को चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टे‌डियम में खेला जाएगा। इस सीजन में 12 टीमों के बीच 132 लीग मैचों सहित कुल 138 मुकाबले खेले जाएंगे। जो देश के करीब 12 जगहों पर होंगे। जहां पिछली बार एक टीम को चार बार अपने घरेलु मैदान पर खेलने का मौका मिलता था, वहीं इस बार उन्हें 6 बार अपने घर में खेलने का मौका मिलेगा। वहीं किसी एक मैदान पर कुल 11 मैच खेले जाएंगे। जयपुर पिंक पैंथर्स 6 अक्टूबर से घरेलु मैदान पर खेलेगी |

मुकाबले में नई टीम हरियाण स्टीलर्स, गुजरात फार्च्यून जाएंट्स, यूपी योद्धाज और तमिल थलाइवाज के अलावा मौजूदा विजेता पटना पाइरेट्स और उप विजेता जयपुर पिंक पैंथर्स, पूर्व चैंपियन यू मुंबा, बंगाल वॉरियर्स, बेंगलुरू बुल्स, पुनेरी पल्टन, दिल्‍ली दबंग और तेलुगू टाइटंस अपना जोर दिखाएंगे।

टूर्नामेंट में टीमों को 2 जोन में रखा गया है । प्लेऑफ 6 टीमों के बीच होगा, जिसमें में 3 क्वालीफायर, 2 एलिमिनेटर और एक फाइनलिस्‍ट टीम होगी। टीमों की संख्‍या बढ़ने के साथ ही इस बार इनामी राशि भी बढ़ाई गई हैं। इस बार विजेता टीम को 3 करोड़ रूपए मिलेंगे।

स्त्रोत : अमरउजाला

See Also