अब राजस्थान में हो सकेगा झींगा पालन

सी-फूड के रूप में प्रचलित झींगा की टूरिस्ट प्लेस और बड़े होटलों में काफी डिमाण्ड होती है।

Scroll down for more.!

राजस्थान में पहली बार झींगा पालन की संभावनाएं बनी हैं। मुम्बई निवासी सैयद अर्सलान ने बारां जिले में सफलतापूर्वक झींगा पालन को अंजाम दिया है और अब वे ग्रामीणों को झींगा पालन के नुस्खे बता रहे हैं।

झींगा चूंकि मछली से महंगा बिकता है लिहाजा किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में यह बेहद कारगर साबित हो सकता है। महाराष्ट्र और गुजरात में मछली पालन के साथ ही बड़े स्तर पर झींगा पालन कर रहे सैयद अर्सलान का कहना है कि खारे पानी के साथ ही मीठे पानी में भी झींगा पालन किया जा सकता है। इससे बड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है। अर्सलान द्वारा बारां जिले में की गई रिसर्च में सामने आया था कि राजस्थान में झींगा पालन की संभावनाएं कम हैं, लेकिन 3 साल की मेहनत करने के बाद वे अपने मकसद में कामयाब रहे। इसके बाद वे दूसरे लोगों को भी इससे जोड़ने के प्रयास कर रहे हैं

अर्सलान का कहना है कि अब वे राज्य सरकार से भी इस संबंध में बात करेंगे ताकि प्रदेश में बड़े स्तर पर झींगा पालन किया जा सके। इसकी काफी संभावनाएं हैं।

स्त्रोत: न्यूज़18

Tags

See Also