प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह आज जोधपुर में

Bhaskar News Network Apr 13, 2017, 07:50 IST

Scroll down for more.!

जाेधपुर: सुंदरसिंहभंडारी चेरिटेबल ट्रस्ट का सम्मान समारोह गुरुवार को जाेधपुर के एसएन मेडिकल कॉलेज सभागार में होगा। ट्रस्टी कुंतीलाल जैन ने बताया कि कार्यक्रम में अपूर्वी चंदेल, प्रो. डॉ. बीएल आहूजा, गौरवी सिंघवी, जोधपुर के मांगीलाल कुंभट, शिवनारायण मूंदड़ा और जयपुर के डॉ. अशोक गुप्ता को सम्मान दिया जाएगा। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार होंगे। मुख्य अतिथि राज्य मानव आयोग के अध्यक्ष प्रकाश टाटिया होंगे। अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष एवं गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया करेंगे। 

See Also