दिवाली पर जयपुर पहुंचेगी पैलेस ऑन व्हील्स

उल्लास और उमंग के साथ मनाएंगे स्वास्थ्य, धन और सद‌्भाव का 5 दिवसीय दीपोत्सव

Scroll down for more.!

पर्यटन जगत में अपनी सेवाओं खान-पान से 35 वर्षों से अपनी धाक जमाने वाली शाही रेल पैलेस ऑन व्हील्स दीपावली पर 40 यात्रियों सहित जयपुर पहुंचेगी। जयपुर की रोशनी सजावट देखने के लिए देशी-विदेशी पर्यटक यहां के होटलों में बुकिंग करवा रहे हैं। शाही रेल के महाप्रबंधक प्रदीप बोहरा के अनुसार दीपावली पर ट्रेन का मेन्यू सजावट खास होगी। दुर्गापुरा स्टेशन के बाहर शाम 7 से 8 बजे की बीच आतिशबाजी होगी। लक्ष्मी पूजन के साथ सभी को केक मिठाई परोसी जाएगी। साथ ही 25 नवंबर, 2017 से हेरिटेज पैलेस ऑन व्हील्स की शुरुआत की जाएगी।

हिंदूपंचांग में साल का सबसे बड़ा पांच दिवसीय महापर्व दीपोत्सव उमंग और उल्लास के साथ मनाने के लिए शहरवासी तैयारियों में जुटे हैं। उत्तम स्वास्थ्य, बुराइयों का अंत, धन का आगमन, सद्भाव और परिवार की रक्षा का संदेश देने वाले इस दीपोत्सव का शुभारंभ कार्तिक कृष्ण पक्ष तेरस 17 अक्टूबर को धनतेरस से होगा और कार्तिक शुक्ल दूज 21 अक्टूबर भाईदूज तक कई शुभ संयोगों के साथ मनाया जाएगा। दीपावली गुरुवार 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन महालक्ष्मी पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त शाम 7:34 से 7:47 बजे तक रहेगा। इस समय प्रदोषकाल के साथ ही स्थिर वृष लग्न कुंभ का स्थिर, नवमांश तीनों रहेंगे। दीपोत्सव के पांचों दिन शुभ कार्यों और किसी भी तरह की खरीदारी के लिए सर्वाधिक शुभ माने गए हैं।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Tags

See Also