जयपुर में लॉन्च किया गया पोस्टमैन मोबाइल ऐप

सरकारी डाक सेवा द्वारा लॉन्च किये गये इस ऐप से पार्सल, पत्र और मनी ऑर्डर की स्थिति जानना होगा आसान

Scroll down for more.!

जयपुर: राजधानी स्थित जनरल पोस्ट ऑफिस में सोमवार को मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल ब्रिजबिहारी दुबे ने एंड्रॉइड-आधारित मोबाइल पोस्टमैन एप्लिकेशन लॉन्च किया।

ऐप के लॉन्च से उपभोक्ताओं को पार्सल, पत्र और मनी ऑर्डर की स्थिति उनके फ़ोन द्वारा मिल सकेगी। योजना का निष्पादन सुचारू रूप से हो सके इसके लिए शहर के डाकियों को स्मार्ट फोन प्रदान किये जा चुके है। जयपुर में कुल 26 डाकघर कार्यालय हैं जो यह सुविधा प्रदान करेंगे। सेवा के साथ कुल 1084 डाकियों को जोड़ा गया हैं।

यह ऐप एक सर्वर से जुडा होगा जिस पर पोस्टमैन डिलीवरी होते ही डाक का विवरण अपलोड कर देंगे। फिर सर्वर द्वारा स्वतः ही एसएमएस जनरेट होगा जो ग्राहक के मोबाइल फ़ोन पर भेज दिया जाएगा। एसएमएस में उन्हें पोस्टमैन का नाम, डिलीवरी तिथि, समय, और उसकी वर्तमान स्थिति की सुचना प्रदान की जाएगी।

See Also