शुक्रवार को प्रदेश में धूल भरी आंधी-तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग ने देश में कई जगहों पर गरज के साथ तूफान और धूलभरी आंधी आने की चेतावनी जारी की है

Scroll down for more.!

मौसम विभाग ने शुक्रवार को देश में कई जगहों पर गरज के साथ तूफान और धूलभरी आंधी आने की चेतावनी जारी की है।

परामर्श के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ स्थानों पर शुक्रवार को धूल भरी आंधी आ सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पचिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के भीतरी क्षेत्र, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में कुछ जगहों पर आंधी आने की पूरी आशंका है।

उत्तरी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान और मध्यप्रदेश के पश्चिमी भाग के ऊपर चक्रवाती प्रवाह बना है। इससे राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है।

स्त्रोत: फर्स्टपोस्ट हिंदी

Tags

See Also