पीएम मोदी ने राज्य में टोंक से लोकसभा चुनाव का किया श्रीगणेश, पाक और कांग्रेस पर साधा निशाना

लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही तमाम राजनीतिक दल देशभर में जगह-जगह चुनावी रैलियां कर अपना दमखम दिखा रहे हैं। इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अन्य नेताओं की तुलना में सबसे आगे नजर आ रहे हैं।

Scroll down for more.!

लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही तमाम राजनीतिक दल देशभर में जगह-जगह चुनावी रैलियां कर अपना दमखम दिखा रहे हैं। इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अन्य नेताओं की तुलना में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। मोदी ने शनिवार को नवाबों के शहर टोंक से विशाल संकल्प सभा को संबोधित कर राज्य में लोकसभा चुनाव 2019 का श्रीगणेश किया और 'मोदी है तो मुमकिन है' का नया नारा दिया। मोदी ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कश्मीर में आतंकवाद और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का जिक्र किया।

लड़ाई कश्मीरियों से नहीं, कश्मीर के लिए 

पीएम मोदी ने कहा, ''हमारी लड़ाई कश्मीरियों के खिलाफ नहीं, कश्मीर के लिए है, मानवता के लिए है। अमरनाथ में हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कश्मीर का हर नौजवान साथ खड़ा रहता है। पाकिस्तान में नई सरकार के गठन के बाद पीएम इमरान खान को बधाई देते हुए मैंने उनसे कहा था कि आप राजनीति में आए हो आओ भारत-पाकिस्तान मिल कर गरीबी, अशिक्षा के खिलाफ लड़ें। इस पर उन्होंने कहा था कि मैं पठान का बच्चा हूं, सच्चा बोलता हूं, सच्चा करता हूं। आज पाक पीएम को अपने शब्दों को कसौटी पर कसने की जरूरत है।''

आतंक की फैक्ट्री पर लगाएंगे लगाम

पीएम मोदी ने कहा कि आपका प्रधान सेवक आतंकवादियों का दाना-पानी बंद करने में जुटा हुआ है। जब तक आतंक की फैक्ट्री चलती रहेगी, दुनिया में शांति कायम नहीं हो सकती है। आतंक की इस फैक्ट्री पर ताला लगाने का काम ही मेरे ही हिस्से लिखा है तो फिर ऐसा ही सही है। यह संकल्प मोदी का नहीं, 130 करोड़ हिंदुस्तानियों का है, यह राजनीति से ऊपर राष्ट्रनीति का सवाल है।

गौरतलब है कि पीएम मोदी टोंक के बाद 26 फरवरी को चूरू में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। साल 2014 की तर्ज पर पीएम मोदी राज्य में मिशन-25 के तहत सभी सीटें जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। टोंक की सभा में उमड़ा जनसैलाब पीएम मोदी पर अटूट विश्वास को दिखा रहा था। 

Tags

See Also