पीएम मोदी ने किया राजस्थान रिफाइनरी का शुभारम्भ, 2022 में होगा उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों द्वारा बाड़मेर रिफाइनरी प्रोजेक्ट का कार्य शुभारंभ होते ही राजस्थान के लिए मंगलवार 16 जनवरी का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है।

Scroll down for more.!

पीएम मोदी ने रिमोट बटन दबाकर कार्य शुभारंभ पचपदरा स्थित रिफाइनरी का कार्य शुभारंभ करने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन की शुरुआत राजस्थानी अंदाज में ‘खम्मा घणी’ के साथ की। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मुझे अधिकारियों ने विश्वास दिलाया है कि 2022 में देश जब आजादी के 75वें साल का जश्न मना रहा होगा, रिफाइनरी का उद्घाटन हो जाएगा।' उन्होंने कहा की बाड़मेर रिफाइनरी से देश को नई ऊर्जा मिलनी शुरू हो जाएगी। मोदी ने कहा कि राजस्थान में 5 साल के भीतर रिफाइनरी से बड़ा बदलाव आने वाला है।

रिफाइनरी के फायदे

बाड़मेर जिले के पचपदरा में लगने जा रही रिफाइनरी देश की नवीनतम तकनीकी वाली रिफाइनरी होगी। बाड़मेर रिफाइनरी देश की पहली ईको फ्रैंडली रिफाइनरी होगी। रिफाइनरी में बीएस6 मानका उत्पादन किया जाएगा। रिफाइनरी की उत्पादन क्षमता 90 लाख टन है। इस प्रोजेक्ट से 30 वर्षों तक तेल का उत्पादन होगा। रिफाइनरी में बिजली प्लांट भी लगाया जाएगा। रिफाइनरी से प्रदेश को 34 हजार करोड़ की अतिरिक्त आय होगी। बाड़मेर रिफाइनरी का कार्य 2022-23 तक पूरा होगा। रिफाइनरी से राजस्थान के 14 जिलों को सीधे तोर पर फायदा होगा।

सीएम राजे और केन्द्रीय मंत्री प्रधान ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत

प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे के करीब एयरफोर्स के बाड़मेर स्थित उत्तरलाई बेस पहुंचे, वहां उनकी अगवानी करने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई मंत्री और डीजीपी ओपी गल्होत्रा मौजूद रहे। उन्होंने गुलाब का फूल देकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी पचपदरा स्थित रिफाइनरी कार्य शुभारंभ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। वहां केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं गैस राज्यमंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया वहीं, सीएम राजे ने बाड़मेर के बुनकरों द्वारा निर्मित शॉल पहनाकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से पहले पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और सीएम वसुंधरा राजे ने जनसभा को संबोधित किया।

Tags

See Also