आदि महोत्सव में आदिवासी परिधानों का परफेक्ट कलेक्शन कर रहा है आपका स्वागत

जयपुर के जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में चल रहे आदि महोत्सव में आदिवासी परिधानों को खास तौर पर पसंद किया जा रहा है। मेले में प्रवेश निःशुल्क है।

Scroll down for more.!

जयपुर के जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में चल रहे आदि महोत्सव में शहरवासियों द्वारा आदिवासी परिधानों का कलेक्शन खास तौर पर पसंद किया जा रहा है। चूंकि गुलाबी नगरी में गुलाबी सर्दी का अहसास शुरू हो गया है, इसे देखते हुए यहां आदिवासियों द्वारा तैयार किए गए गर्म कपड़ों को खास तौर पर पसंद भी किया जा रहा है और जमकर खरीददारी भी हो रही है। यहां के तैयार गर्म कपड़ों को खरीददारी में प्राथमिकता दी जा रही है। 10 दिवसीय आदि महोत्सव एक दिसम्बर से शुरू हो चुका है। मेले में प्रवेश निःशुल्क है।

आदि महोत्सव की जानकारी देते हुए केन्द्र सरकार के जनजाति मंत्रालय के संस्थान ट्राईफैड के क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि 1 दिसंबर से आयोजित आदि महोत्सव में देशभर से 18 राज्यों के आदिवासी बहुल 150 शिल्पियों ने हिस्सा लिया है। इस महोत्सव में सिंगल व डबल साइड जेकिट, कोट, शॉल, मफलर, दस्ताने व खेस सहित अन्य गरम परिधान यहां उपलब्ध हैं। ट्रेडिशनल स्टाइल रैंज में कांथा, चंदेरी, बंधेज, एपलीक आदि की साड़ियां व सूट यहां खास तौर पर पसंद किए जा रही हैं।

सर्दियों को ध्यान में रखने हुए गर्म कपड़ों की भारी रैंज यहां उपलब्ध कराई जा रही है। होम फर्निशिंग टेक्सटाइल उत्पाद तथा मैटल, ज्वैलरी, पेंटिंग, ब्लैक स्टोन, पोटरी, बम्बू एवं ऑर्गेनिक उत्पाद आदि के प्रोडक्ट भी यहां मौजूद हैं। शॉपिंग के साथ आदि महोत्सव में खाने-पीने के साथ संगीत कार्यक्रम का बखूबी इंतजाम किया गया है।

Tags

See Also