राजस्थान के झुंझुनूं शहर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र और प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र का उद्घाटन

Patrika News Network Apr 04, 2017, 15:29 IST

Scroll down for more.!

झुंझुनूं: à¤œà¤¿à¤²à¥‡à¤µà¤¾à¤¸à¤¿à¤¯à¥‹à¤‚ के लिए रविवार बेहद खास दिन रहा। एक तरफ पासपोर्ट तो दूसरी ओर रोजगार की राह आसान हुई। जिला मुख्यालय पर पासपोर्ट सेवा केन्द्र और प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र से युवाओं की उम्मीदों को पंख लग गए हैं। दोपहर को दोनों केन्द्र का उद्घाटन सांसद संतोष अहलावत ने किया केन्द्र के उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि सांसद संतोष अहलावत ने भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए ढाई वर्ष से अधिक के कार्यकाल में विकास की गंगा बही है। जबकि एक जमाना था जब झुंझुनूं में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं हुए थे। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विवेक जैफ ने कहा कि राजस्थान में पांच जिलों में पासपोर्ट सेवा केन्द्र की शुरुआत की गई है। झुंझुनूं तीसरा जिला है। विभाग का लक्ष्य आने वाले दिनों में प्रदेश में चार लाख नए पासपोर्ट बनाने का है। पिछले वित्तीय वर्ष में एक लाख अधिक पासपोर्ट बने हैं, जो रिकॉर्ड है। उल्लेखनीय है कि झुंझुनूं में सालभर में बीस से ज्यादा पासपोर्ट बनते हैं। कार्यक्रम में विधायक शुभकरण चौधरी, नगर परिषद सभापति सुदेश अहलावत, एसपी सुरेन्द्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत, गोकुल सैनी, पार्षद डॉ. राजेश बाबल, निजी शिक्षण संस्थान अध्यक्ष सुरेन्द्र अहलावत, विश्वम्भर, आदि उपस्थित थे। संचालन सत्यवीर झाझडिय़ा ने किया।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र का शुभारंभ वीसी के माध्यम से किया। केन्द्र के उद्घाटन समारोह में सांसद संतोष अहलावत ने कहा कि व्यक्ति अगर हुनरमंद है तो रोजगार की कमी नहीं है। प्रदेश में ऐसे तीन केन्द्र स्वीकृत हुए जिसमें झुंझुनूं को भी शामिल किया है। केन्द्र के प्लेसमेंट ऑफिसर संजीव शेखावत ने बताया कि फिलहाल पांच टे्रंड शुरू की गई है। विभिन्न ट्रेडों के लिए 106 0 सीटें निर्धारित हंै। 

डाक सेवा निदेशक पश्चिम क्षेत्र केके यादव ने कहा कि डाक विभाग को हाईटेक बनाने की कवायद शुरू कर दी है। पोस्ट पेमेंट बैंक की सुविधा झुंझुनूं में शुरू की करने की जानकारी दी। पोस्ट ऑफिस में सौलर चलित उपक्रम लगाए जाएंगे। डाकिए चलते-फिरते एटीएम का काम होंगे। मूविंग एटीएम के रूम में बदला जाएगा। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में रुपए की आवश्यकता होने पर घर पहुंचकर ट्रांजेक्शन की सुविधा देंगे।

See Also