परंपरागत खेलकूद में उदयपुर का शानदार प्रदर्शन

Bhaskar Mar 23, 2017, 07:45 IST

Scroll down for more.!

उदयपुर. राजस्थानदिवस के तहत जिला प्रशासन और क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र की संभाग स्तरीय परंपरागत खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, राजसमंद, डूंगरपुर और उदयपुर जिले के 300 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। रस्सा कस्सी (बालक एवं बालिका दोनों वर्ग) में उदयपुर विजेता और बांसवाड़ा उपविजेता, रूमाल झपट्टा (बालिका वर्ग) में उदयपुर विजेता और डूंगरपुर उपविजेता, कुश्ती ( 60 कि.ग्रा से कम वर्ग) में चित्तौड़गढ़ के à¤²à¥‹à¤•ेश à¤—ुर्जर विजेता और राजसमंद के भावेश पालीवाल उपविजेता, कुश्ती (60 कि.ग्रा से अधिक वर्ग में ) राजसमंद के चंदन चौधरी विजेता और चित्तौडगढ के अजय प्रजापत उपविजेता रहे। इसी प्रकार सितोलिया (बालिका वर्ग) में चित्तौडगढ विजेता और बांसवाड़ा उपविजेता, (बालक वर्ग) में राजसमंद विजेता और डूंगरपुर उपविजेता, तीरंदाजी 20मी और 40 मीटर (बालक वर्ग) में अभिषेक ननामा विजेता बना।

See Also