पाली में मेगा पासपोर्ट मेला 14 को, तैयारियां पूरी

भास्करसंवाददाता: सांसद की पहल पर जयपुर फुट यूएसए के आग्रह पर आयोजित पासपोर्ट मेले में विदेश मंत्रालय में सचिव ज्ञानेश्वर मूले के आने की भी संभावना

Scroll down for more.!

पाली : à¤ªà¤¾à¤¸à¤ªà¥‹à¤°à¥à¤Ÿà¤¬à¤¨à¤µà¤¾à¤¨à¥‡ के इच्छुक तथा दिव्यांगों के लिए अच्छी खबर है। पाली में सांसद पीपी चौधरी के प्रयासों से विदेश मंत्रालय जयपुर फुट यूएसए की ओर से 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर मेगा पासपोर्ट शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जयपुर फुट यूएसए की ओर से भगवान महावीर विकलांग समिति जयपुर के सहयोग से शिविर लगाकर दिव्यांगों को लाभान्वित किया जाएगा। शिविर में विदेश मंत्रालय में सचिव ज्ञानेश्वर मूले तथा जयपुर फुट यूएसए चेयरमैन प्रेम भंडारी भी आएंगे। शिविर काे लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही हैं। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विवेक जैफ के अनुसार पासपोर्ट शिविर की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कैंप के लिए दो दिन तक अस्थायी पासपोर्ट ऑफिस पाली में ही काम करेगा। पूरा काम ऑनलाइन होगा और लोगों को मौके पर ही पासपोर्ट मिलेंगे। 

जयपुर फुट यूएसए चेयरमैन प्रेम भंडारी ने बताया कि देश में पासपोर्ट बनवाने की चाह रखने वाले लोगों को आसानी से जल्दी पासपोर्ट मिल सके इसके लिए विदेश मंत्रालय अब शिविर लगा पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की योजना पर काम कर रहा है। पिछले 1 साल में सिर्फ राजस्थान में 3.15 लाख लोगों के पासपोर्ट बनाए गए हैं। यह अब तक 1 साल में सबसे अधिक पासपोर्ट बनवाने का रिकॉर्ड है। अप्रैल माह में विदेश मंत्रालय प्रदेश के 4 जिलों में पासपोर्ट सेवा केंद्र भी खोलने जा रहा है। 

दिव्यांगों को बांटेंगे ट्राई साइकिलें, कैलीपर हियरिंग एड 

जयपुरफुटयूएसए चेयरमैन प्रेम भंडारी ने बताया कि 14 अप्रैल को पाली में मेगा पासपोर्ट शिविर के साथ ही दिव्यांगों के लिए कैंप भी लगेगा। बाबा भीमराव अंबेडकर की स्मृति में होने वाले इस शिविर में दिव्यांगों को ट्राई साइकिलें दी जाएंगी। शिविर में ही हियरिंग एड कैलीपर वितरण भी किया जाएगा। इसको लेकर दिव्यांगों की सूची कलेक्टर कुमारपाल गौतम उपलब्ध कराएंगे। शिविर को लेकर जोधपुर के संभागीय आयुक्त रतन लाहोटी भी लगातार सहयोग कर रहे हैं। इसके अलावा जयपुर फुट भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संस्थापक डीआर मेहता भी अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। पाली में समाजसेवी नेमीचंद देवड़ा के साथ एक पूरी टीम शिविर की तैयारियों में जुटी है। भंडारी ने पाली, जालोर सिरोही सहित आसपास के जिलेवासियों से आग्रह किया है कि वे पासपोर्ट शिविर का अधिकाधिक फायदा उठाएं। 

समाजसेवी जयपुर फुट यूएसए चेयरमैन प्रेम भंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह के मार्गदर्शन में विदेश मंत्रालय में सचिव ज्ञानेश्वर मूले ने विशेष प्रयासों से देश में पासपोर्ट क्रांति को जन्म दिया है। उन्होंने बताया कि 2016 में देश में 80 पासपोर्ट मेले शिविर लगाए गए। इसमें 35 हजार के पासपोर्ट बने। इसके बाद 25 जनवरी 17 को प्रोजेक्ट के तहत दाहोद गुजरात मैसूर कर्नाटक में पोस्टऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले गए। अब तक 88 केंद्र खुल गए हैं। भंडारी ने बताया कि मूले जब न्यूयार्क में कौंसल जनरल ऑफ इंडिया थे। तब उन्होंने काउंसलेट आपके द्वार अभियान अमेरिका के 10 राज्यों में चलाया था। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विवेक जैफ के अनुसार हाल ही 2 अप्रैल को झुंझुनू 4 अप्रैल को जैसलमेर में पासपोर्ट सेवा केंद्रों का शुभारंभ हो चुका है। 

See Also