मैसूर से उदयपुर तक चलने वाली पैलेस क्वीन हमसफर को हरी झंडी

कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूर से राजस्थान (उदयपुर) तक चलने वाली पैलेस क्वीन हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन को रही झंडी दिखाई.

Scroll down for more.!

नवसारी से बीजेपी सांसद, सीआर पाटिल का कहना है कि ये ट्रेन यात्रियों को शानदार अनुभव देगी. इसके कोच में यात्रियों को ट्रेन की स्पीड, स्टॉपपेज और अन्य जानकारियां मुहैया कराने के लिए जीपीएस कंट्रोल्ड एलईडी भी है. हमसफर एक्सप्रेस मांड्या, बेंगलुरु, दवानगेरे, हुब्बल्ली, बेलगावी, पुणे, कल्याण, सूरत, वडोदरा, रतलाम, चितौरगढ़ होते हुए पांच राज्यों (कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान) से गुजरेगी.

ट्रेन 30 निर्वाचन क्षेत्रों को जोड़ेगी, जिनमें से 14 कर्नाटक के हैं. ट्रेन सोमवार को दोपहर 3.30 बजे मैसूर से रवाना होगी और बुधवार को सुबह 11.30 बजे उदयपुर पहुंचेगी. ट्रेन में 16 कोच होंगे और सभी 3 टियर एसी होंगे. वहीं ट्रेन का न्यूनतम किराया करीब 2032 रुपए होगा.

स्त्रोत: न्यूज़18

Tags

See Also