25 जनवरी को देशभर में रिलीज़ होगी पद्मावत, राजस्थान में हुई बैन

फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म 'पद्मावत' भले ही देश में 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है लेकिन यह राजस्थान में रिलीज नहीं होगी.

Scroll down for more.!

शूटिंग से ही पूरी तरह विवादों में रही पद्मावती से पद्मावत हुई फिल्म राजस्थान में रिलीज नहीं होगी। राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने उदयपुर में संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की सीएम  à¤µà¤¸à¥à¤‚धरा राजे पहले ही केन्द्र सरकार को विवादित फिल्म पद्मावती को राजस्थान में रिलीज नहीं करने के लिए पत्र लिख चुकी हैं।

इधर BJP के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने जयपुर में संवाददाताओं से कहा कि यदि फिल्म में विवादित अंश होंगे तो उसका विरोध लगातार जारी रहेगा और इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने यह कहा कि अभी तक फिल्म किसी ने देखी नहीं है। फिल्म से यदि आपत्तिजनक बातें निकाल दी गई हैं तो विरोध क्यों, यदि राजस्थान के इतिहास के साथ छेड़छाड़ के अंश हैं तो फिल्म का विरोध अवश्य जारी रहेगा।

वहीं दूसरी तरफ राजस्थान की सीएम वसुन्धरा राजे ने कहा है कि प्रदेश की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य में फिल्म पद्मावत का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। प्रदेश के किसी भी सिनेमाघर में यह फिल्म नहीं दिखाई जाएगी।

स्त्रोत: जागरण

Tags

See Also