उदयपुर में शुरू हुआ प्रदेश का पहला ऑर्किड फेस्टीवल

उदयपुर के सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के पार्किंग स्थल में 3 दिवसीय ऑर्किड फेस्टीवल का शुभारंभ हुआ है।

Scroll down for more.!

उदयपुर के सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के पार्किंग स्थल में 3 दिवसीय ऑर्किड फेस्टीवल का शुभारंभ हुआ है। वन विभाग की ओर से आयोजित अपनी तरह का राजस्थान का यह पहला फेस्टीवल है जिसमें ऑर्किड की स्थानीय और अन्य राज्यों की विभिन्न प्रजातियां प्रदर्शित की गई हैं। प्रदेश के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने आज फीता काट ऑर्किड फेस्टीवल का उदघाटन किया। यहां प्रदर्शित अधिकांश ऑर्किड फुलवारी की नाल से लाकर प्रदर्शित किए गये हैं जो वहां प्राकृतिक रुप से पाए जाते हैं। कुछ प्रजातियों को केरल, कर्नाटक आदि राज्यों से लाकर प्रदर्शित किया गया है जो यहां के मौसम के अनुकूल हैं।

तीन दिवसीय प्रदर्शनी प्रतिदिन प्रातःकाल 10 बजे से सांयकाल 6 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। यहां पर प्रदर्शित ऑर्किड को खरीदे जाने की सुविधा भी उपलब्ध है। यहां संरक्षित क्षेत्र में एक अन्य पहाड़ी पर नया टूरिस्ट डेस्टीनेशन ‘क्लाउड 9‘ भी विकसित किया जाएगा।

गृहमंत्री कटारिया ने सज्जगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में पल रहे मगरमच्छ के 16 बच्चों के संरक्षण को लेकर किये जा रहे प्रयास पर प्रसन्नता जताई। उन्होनें इन बच्चों को देखा और इनको बचाने हेतु किया जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही 'आर्किड का स्वर्ग फुलवारी की नाल' पर आधारित चित्रनुमा ब्रॉशर का भी विमोचन किया। गृह मंत्री ने विजिटर बुक में अपने संदेश में लिखा कि प्रकृति प्रेमियों को इन पौधों के बारे में जानकारी देने हेतु इस तरह की प्रदर्शियां लगाई जानी चाहिए। साथ ही ऐसे प्रयास करने की आवश्यकता है कि फुलवारी की नाल भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके।

Tags

See Also