पर्यटकों को लपकों से बचाएगा राजस्थान पुलिस का ‘ऑपरेशन वेलकम’

जैसलमेर पुलिस ने पर्यटन स्थलों पर चौकसी बढ़ा दी है। साथ ही पर्यटकों की सुरक्षा में ‘ऑपरेशन वेलकम’ चला रही है।

Scroll down for more.!

राजस्थान में ठंड की दस्तक के साथ ही स्वर्णनगरी जैसलमेर में पर्यटन सीजन की शुरूआत हो चुकी है। सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले रेतीले धोरों में पर्यटकों की आवक बढ़ने लगी है। पर्यटन सीजन की शुरूआत के साथ ही जैसलमेर में छपटमारी करने वाले भी सक्रिय हो चुके हैं जो पुलिस के लिए सिर का दर्द बने हुए हैं। इससे निपटने के लिए जैसलमेर पुलिस ने पर्यटन स्थलों पर चौकसी बढ़ा दी है। साथ ही पर्यटकों की सुरक्षा में ‘ऑपरेशन वेलकम’ चला रही है। इससे पहले जैसलमेर पर्यटन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाली लपकावृत्ति की रोकथाम के लिए पुलिस के अलावा पर्यटन विभाग की तरफ से ‘पर्यटक सहायता बल’ भी लगाया गया, लेकिन इसका असर देखने को नहीं मिला। इसे देेेखते हुए इस बार पर्यटकों की सुरक्षा या किसी समस्या के समाधान के लिए जैसलमेर जिला पुलिस की और से ‘ऑपरेशन वेलकम’ शुरू किया गया है।

Read more: 'सेल्फी खींचो और इनाम पाओ' खास है चुनाव आयोग का यह अभियान

जैसलमेर में इस सीजन में प्रतिदिन एक हजार से भी ज्यादा देशी-विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं। स्वर्णनगरी में गर्मी की तुलना में सर्द का सीजन पर्यटकों से गुलजार रहता है। जैसलमेर आने वाली इंटरसिटी ट्रेन में दो सौ से ज्यादा देशी-विदेशी सैलानी प्रतिदिन यहां पहुंचते हैं। होटल और रिसोर्ट से जुड़े लपके पर्यटकों को स्टेशन के अंदर से ही परेशान करना शुरू कर देते हैं। लपके ऑनलाइन बुकिंग करा चुके पर्यटकों को भी परेशान करने से चूकते नहीं है। बता दें, जैसलमेर घूमने आने वाले सैलानियों में से अधिकांश सैम सैंड ड्यून्स भ्रमण पर जाते हैं। इस दौरान रास्ते में दामोदरा गांव के आगे युवक बाइक लिए खड़े रहते हैं। जैसे ही बाहरी नंबरों वाली कोई गाड़ी उन्हें नजर आती है, वे बाइक से उसका पीछा करना शुरू कर देते हैं। कनोई से लेकर सम सेंडड्यून्स तक के मार्ग में लपकों की इस हरकत से पर्यटक परेशान रहते हैं।

जैसलमेर जिला पुलिस अधीक्षक जगदीशचंद्र शर्मा ने बताया कि जैसलमेर में हर साल की भांति इस बार की पर्यटक सीजन की शुरूआत हो चुकी है। जैसलमेर आने वाले पर्यटक को मार्ग पर लपकों द्वारा परेशान किया जाता है, इसे देखते हुए जैसलमेर पुलिस ने एक विशेष अभियान की शुरूआत की है। इसका नाम ‘ऑपरेशन वेलकम’ रखा गया है। शर्मा ने बताया कि इसमें पुलिस की विशेष टीमें बनाई गयी हैं। ये टीमें लपकों को पकड़ कर पर्यटक सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज चलाएगी। लपकों की इन हरकतों की वजह से जैसलमेर पर्यटन की छवि खराब हो रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए ही पुलिस ने विशेष आॅपरेशन शुरू किया है।

Read more: राजस्थान में 3 दिन नहीं मिलेगी शराब, बेची-खरीदी तो जाएंगे सीधे जेल

Tags

See Also