'जैसलमेर ग्रीन' से होगा सूखे का स्थायी समाधान

हाल ही में जिला कलेक्टर बने के सी विष्णोई ने लिया प्रण जैसलमेर को हरित बनाने का

Scroll down for more.!

जैसलमेर: जैसलमेर में सूखे का स्थायी समाधान करने के लिए जिला कलेक्टर के सी विष्णोई ने ऑपरेशन 'जैसलमेर ग्रीन' की तैयारी शुरू कर दी है।

इस अभियान मुख्य उद्देश्य जिले की अकालग्रस्त छवि को सुधारना व यहाँ के रहनिवासी समेत पर्यटकों को उपयुक्त अनुभव प्रदान कराना हैं| इसके लिए जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल जैसे कुलधारा और गडिसार झील में वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिले के सभी राजस्व गाँवों में भी हर घर के बाहर पौधे लगाए जाएंगे।

अभियान के विषय में जिला कलेक्टर ने कहा कि “जैसलमेर में सदा ही सूखे की संभावना रहती है, साथ ही यहाँ धूलभरी आंधियां भी निवासियों को परेशान करती आई हैं| कम बारिश के कारण, ग्रामीण आबादी और मवेशी पीने के पानी की समस्याओं का सामना करते हैं| इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए जैसलमेर को हरित बनाना आवश्यक है|”

उन्होंने बताया कि “जैसलमेर ग्रीन” अभियान जुलाई से शुरू होगा जिसमें बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा। अभियान की सुचारू सञ्चालन के लिए जैसलमेर विकास समिति, नगर पालिका और यूआईटी की सहायता ली जाएगी।

See Also