जोधपुर में खुलेगा बच्चों के लिए सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल नियोकिड्स

Bhaskar News Network Apr 08, 2017, 03:30 IST Health Reporter

Scroll down for more.!

जोधपुर: पश्चिमी राजस्थान में बच्चों के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल नियोकिड्स का शुभारंभ रविवार को किया जाएगा। 35 बेड के इस हॉस्पिटल में बच्चों को क्रिटिकल केयर और सर्जिकल की सुविधा भी मिलेगी। हॉस्पिटल में 24 घंटे पिडियाट्रिक इमरजेंसी, छोटे बच्चों के लिए एनआईसीयू और बड़े बच्चों के लिए पीआईसीयू, नवजात बच्चों की सर्जरी, जनरल जन्मजात विकृतियां, आंत, न्यूरो, गुर्दे-मूत्रनली एवं बच्चों में सभी प्रकार की हड्डी की सर्जरी और 24 घंटे हाई रिस्क डिलीवरी की सुविधा जोधपुर की जनता को मिलेगी। यह जानकारी नियोकिड्स के डॉ. अमरसिंह ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि जोधपुर में सभी प्रकार की सुपर स्पेशियलिटी के हॉस्पिटल हैं, लेकिन बच्चों की सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की कमी थी। जिसको नियोकिड्स अब पूरी करेगा। यह अग्रवाल आर्थोपैडिक अस्पताल की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का पैनल है। जो अन्य किसी अस्पताल में नहीं हैं और यदि है तो ऑनकॉल सुविधा पर हैं। 

मरीजोंके लिए 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा : नियोकिड्सहॉस्पिटल में मरीजों के लिए 24 घंटे निशुल्क एंबुलेंस की सुविधा दी जाएगी। बच्चे की हालत क्रिटिकल होने पर उसे घर से पिक और ड्रॉप की सुविधा मिलेगी। साथ ही जांच के लिए आधुनिक लैब की सुविधा होगी। दवा के लिए 24 घंटे फार्मेसी की सुविधा भी मिलेगी। शिशु इंटनविस्ट डॉ. अमरसिंह ने बताया कि हॉस्पिटल का उद‌्घाटन रविवार को दोपहर 1:30 बजे सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत करेंगे। विशिष्ट अतिथि उम्मेद अस्पताल के पूर्व अधीक्षक और पूर्व प्राचार्य डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज डॉ. बीडी गुप्ता और हाईकोर्ट न्यायाधीश गोविंद माथुर होंगे। 

पश्चिमीराजस्थान में बच्चों के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल नियोकिड्स का शुभारंभ रविवार को किया जाएगा। 35 बेड के इस हॉस्पिटल में बच्चों को क्रिटिकल केयर और सर्जिकल की सुविधा भी मिलेगी। हॉस्पिटल में 24 घंटे पिडियाट्रिक इमरजेंसी, छोटे बच्चों के लिए एनआईसीयू और बड़े बच्चों के लिए पीआईसीयू, नवजात बच्चों की सर्जरी, जनरल जन्मजात विकृतियां, आंत, न्यूरो, गुर्दे-मूत्रनली एवं बच्चों में सभी प्रकार की हड्डी की सर्जरी और 24 घंटे हाई रिस्क डिलीवरी की सुविधा जोधपुर की जनता को मिलेगी। यह जानकारी नियोकिड्स के डॉ. अमरसिंह ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि जोधपुर में सभी प्रकार की सुपर स्पेशियलिटी के हॉस्पिटल हैं, लेकिन बच्चों की सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की कमी थी। जिसको नियोकिड्स अब पूरी करेगा। यह अग्रवाल आर्थोपैडिक अस्पताल की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का पैनल है। जो अन्य किसी अस्पताल में नहीं हैं और यदि है तो ऑनकॉल सुविधा पर हैं। 

See Also