महिला सशक्तिकरण पर जयपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला

विज्ञान भारती द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य हर क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त करना है

Scroll down for more.!

जयपुर: विज्ञान भारती द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण पर आधारित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ शनिवार को एसएस जैन सुबोध पीजी कॉलेज के कैंपस में किया गया।


कार्यशाला के दौरान विज्ञान भारती ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित एक संगठन की नींव भी रखी। शक्ति नामक इस संगठन का कार्यक्षेत्र पुरे राज्य में होगा और इसका उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक वैज्ञानिक स्वभाव से संपन्न महिलाओं को सशक्तीकरण प्रदान करना होगा।

इस सम्मेलन का उद्घाटन राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज में किसी से पीछे नहीं हैं और हर क्षेत्र में अपने गुणों के साथ श्रेष्ठता हासिल कर उन्होंने यह साबित भी कर दिया है। शर्मा ने आगे कहा दयालु, बहादुर और बुद्धिमान महिलाएं हर समाज की रीढ़ हैं और इसी कारण से उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के उचित अवसर मिलने चाहिए।

See Also