वोटर्स ऑनलाइन भी जुड़वा सकते हैं वोटर लिस्ट में नाम

आपको अपना वोटर आईडी बनवाने, नाम कटवाने या विवरण में किसी प्रकार की गलती को ठीक करवानी हो तो अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ही फार्म भरकर सेवा प्राप्त कर सकते हैं।

Scroll down for more.!

प्रदेश के सभी 200 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 51 हजार 227 पोलिंग बूथ पर सोमवार को वोटर लिस्टों का प्रारुप प्रकाशन किया जाएगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के ऑफिस और विभागीय वेबसाइट ceorajasthan.nic.in पर भी वोटर लिस्टें उपलब्ध रहेगी। जहां आम नागरिक जाकर सूची देख सकेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत के अनुसार 30 अक्टूबर को प्रकाशित वोटर लिस्टों 4.67 करोड़ वोटर हैं। एक जनवरी, 2018 को 18 साल की आयु प्राप्त करने वाला वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकेगा। 5 जनवरी को लिस्टों का फाइनल प्रकाशन कर दिया जाएगा।

इसके लिए प्रदेश में ईआरओ नेट की व्यवस्था भी शुरू हो रही है। ताकि, नाम जुड़वाने, हटवाने या विवरण में किसी प्रकार की गलती को ऑनलाइन ठीक करवा सकेंगे। इन दफ्तरों में भी आवेदन किए जा सकेंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत के अनुसार 30 अक्टूबर को प्रकाशित वोटर लिस्टों 4.67 करोड़ वोटर हैं। इनमें से पुरुष वोटर्स की संख्या 2.44 करोड़ एवं महिला वोटर्स की संख्या 2.23 करोड़ है। प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या 51 हजार 227 हो गई है। पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नए नाम जोड़े या सकेंगे और गलतियों को सुधारा भी जा सकेगा। वहीं, एक जनवरी, 2018 को 18 साल की आयु प्राप्त करने वाला कोई भी व्यक्ति वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकेगा। कार्यक्रम के अनुसार आगामी 5 जनवरी को वोटर लिस्टों का फाइनल प्रकाशन कर दिया जाएगा।

ईआरओ नेट से वोटर को सबसे बड़ा फायदा

आपको अपना वोटर आईडी बनवाने, नाम कटवाने या विवरण में किसी प्रकार की गलती को ठीक करवानी हो तो इसके लिए बीएलओ या ईआरओ के पास जाने की जरूरत नहीं। बल्कि आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ही फार्म भरकर सेवा प्राप्त कर सकते हैं। ईआरओ-नेट की नई तकनीकी चुनाव आयोग देश की मतदाता सूचियों में एकरूपता लाने के लिए लागू कर रहा है। सीईओ भगत सोमवार को इसका शुभारंभ करेंगे।

Tags

See Also