राजस्थान में शुरू हुई वनप्लस 5टी की ऑफलाइन बिक्री

ग्लोबल मोबाईल टेक्नॉलॉजी कंपनी वलनप्लस 5टी अब राजस्थान में भी उपलब्ध है। इसकी "early access sale" 21 नवंबर से अमेज़न इंडिया पर शुरू हो चुकी है।

Scroll down for more.!

इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स वाकई काफी जबरदस्त हैं। इसे राजस्थान में भी सेल के लिए उपलब्ध करा दिए हैं। ग्लोबल मोबाईल टेक्नॉलॉजी कंपनी वलनप्लस 5टी अब राजस्थान में भी उपलब्ध है। खबरों के अनुसार वनप्लस 5टी वनप्लस 5 का ही संशोधित रूप है जो आईडीसी एवं काउंटर प्वाईंट रिसर्च रिपोर्टों के अनुसार वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में प्रीमियम सेगमेंट में भारत का सबसे अधिक बिकने वाला फोन था।

वनप्लस 5टी में एक्टिव वनप्लस समुदाय से मिले फीडबैक के आधार पर हार्डवेयर एवं साफ्टवेयर में कई अपडेट किये गये है जिनमें बेहतर लो लाईट कैमरा परफार्मेस तथा कई नई साफ्टवेयर विशेषताएं शामिल है जिनमें से एक सबसे तीव्र फेस अनलॉक फीचर है। वनप्लस 5टी की खरीद करने पर ग्राहक पार्टनर ब्रांडों से एक्सक्लुसिव आकर्षक ऑफर प्राप्त कर सकते है जिनमें एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर 1500 रूपये की तत्काल कैश बैक छूट शामिल है।

कीमत - OnePlus 5T की कीमत लगभग 40,000 रुपए तक होने की संभावना है। इसकी "early access sale" 21 नवंबर से अमेज़न इंडिया पर शुरू हो चुकी है।

स्पेसिफिकेशन्स - वनप्लस 5टी एक 6 इंच फुल HD स्क्रीन स्मार्टफोन है जो कि 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ है। फोन की बैटरी 3450 mAh है और यह फ़ास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। वनप्लस 5टी फास्टेस्ट प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 835 द्वारा संचालित है। मल्टीटास्किंग के लिए वनप्लस 5टी 8 जीबी और 6 जीबी रैम वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इंटरनल स्टोरेज की बात करें तो स्मार्टफोन 128 जीबी और 64 जीबी वैरिएंट्स में उपलब्ध है।

कैमरा - OnePlus 5 ने अपने वनप्लस 5टी में ड्यूल लेंस कैमरा सेटअप को पेश किया है। 5T अपग्रेडेड ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ होगा।

स्त्रोत: समाचारजगत

Tags

See Also