ऑक्टेव भीलवाड़ा-2017 का हुआ रंगारंग आगाज

Khaas Khabar Mar 24, 2017, 10:29 IST

Scroll down for more.!

भीलवाड़ा। पंजाब के राज्यपाल वी. पी. सिंह बदनोर ने राजीव गांधी ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय ऑक्टेव भीलवाडा-2017 का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। समारोह का आयोजन उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, पटियालां एवं नगर विकास प्रन्यास भीलवाड़ा की ओर से किया गया।

राजीव गांधी ऑडिटोरियम में 24 से 26 मार्च तक रोजाना शाम को आठ राज्यों के लोक नृत्यों की सतरंगी छटा बिखरेगी। आज के कार्यक्रम में असम का बिहू नृत्य, मणिपुर का पुंग ढोल चोलम, थांग-ता की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। ऑक्टेव में ही मणिपुर की मार्शल आर्ट थांग-ता की रोमांचकारी प्रस्तुति हुई। थांग- अथात ढाल तथा ता यानि तलवार। यह मणिपुर की पारंपरिक युद्ध कला है, जिससे आत्म रक्षा की जाती है। मणिपुर से ही पुंग या ढोल चोलम नृत्य एक और आकर्षण रहा। मणिपुर का पुंग चोलम नृत्य होली उत्सव के दौरान किया जाता है। मेघालय के वांगला गारो आदिवासी समुदाय द्वारा किया जाने वाला वांगला नृत्य वांगला उत्सव के दौरान किया जाता है। साथ ही अन्य राज्यों के पारम्परिक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गई। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। 

समारोह में नगर विकास न्यास के अध्यक्ष गोपाल खण्डेलवाल, नगर परिषद सभापति ललिता समदानी, जिला कलेक्टर महावीर प्रसाद शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर एल.आर. गुगरवाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर आनन्दी लाल वैष्णव व नगर विकास न्यास सचिव प्रदीप सिंह सांगावत सहित कई जनप्रतिनिधि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

See Also