14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे नहीं, मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया जायेगा

राजस्थान के शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने 14 फरवरी यानि वैलेंटाइन्स डे पर राज्य के सरकारी स्कूलों में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने की घोषणा कर दी है।

Scroll down for more.!

राजस्थान सरकार ने प्रदेश के स्कूली युवाओं को पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहने और स्वदेशी धर्म एवं संस्कृति को बचाने के लिए एक बड़ी घोषणा की है। जिसके अनुसार, आगामी वर्ष 2019 से 14 फरवरी यानि वैलेंटाइन्स डे के दिन राजस्थान के सरकारी स्कलों में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को विधानसभा में इसकी घोषणा की। साथ ही 14 फरवरी के दिन सरकारी स्कूलों में बच्चों के माता-पिता को बुलाए जाने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, इस घोषणा के पूर्व में 14 फरवरी के दिन यानि वैलेंटाइन्स डे पर राजस्थान के किसी भी सरकारी स्कूल में किसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन नहीं होता था।

स्टूडेंट्स को प्रेरित करने के उद्देश्य से की जा रही शुरूआत

विधानसभा में अनुदान मांगों पर बहस का जवाब दे रहे शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि 14 फरवरी यानि वैलेंटाइन्स डे को लोग चाहे किसी भी डे के रूप में मनाते हों, हमें इसकी कोई परवाह नहीं है। मंत्री ने आगे कहा कि बच्चों को सबसे पहले अपने माता-पिता से प्रेम करना चाहिए इसके बाद में किसी अन्य से। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेशभर के स्टूडेंट्स को प्रेरित करने के उद्देश्य से वैलेंटाइन्स डे पर राज्य के स्कूलों में मातृ-पितृ-पूजन होगा।

कुछ राज्यों और प्रदेश के कई स्कूलों में मनाया जाता है मातृ-पितृ पूजन दिवस

राजस्थान के शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने 14 फरवरी यानि वैलेंटाइन्स डे पर राज्य के सरकारी स्कूलों में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने की घोषणा कर दी है। लेकिन, राजस्थान के पड़ोसी दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात आदि राज्यों के कई निजी स्कूल 14 फरवरी यानि वैलेंटाइन्स डे के दिन पहले से ही मातृ-पितृ पूजन दिवस कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं। साथ ही राजस्थान के कई निजी स्कूलों में भी इस दिन मातृ-पितृ पूजन दिवस कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। ऐसे में सभी सरकारी स्कलों में इसे लागू करना सरकार का अच्छा निर्णय है।

Tags

See Also