अलवर जिले में हुआ निर्भया दस्ते का शुभारंभ

जयपुर और उदयपुर के बाद, अलवर जिले में भी अब महिलाऐं होंगी सुरक्षित

Scroll down for more.!

अलवर: जिला पुलिस ने शहर में निर्भया दस्ते का शुभारम्भ किया जिसमे सभी पुलिसकर्मी महिलाऐं होंगी।

उदयपुर, जयपुर, और चुरू के बाद अब अलवर जिले में भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष टीम बने गयी हैं। निर्भया स्क्वाड नामक इस टीम का शुभारंभ जिला कलेक्टर राजन विशाल ने इस सप्ताहांत में किया। उन्होंने बताया की टीम का कार्यान्वयन सुचारू रूप से हो सके इसके लिए शहर को छह हिस्सों में विभाजित किया गया हैं। हर हिस्से में दो महिला पुलिसकर्मी स्कूटर पर गश्त लगाएंगी। इसके लिए होंडा कंपनी ने अलवर पुलिस को छह स्कूटर दिए हैं। कंपनी के अधिकारी हरभजन सिंह ने कहा की अगर यह पहल सफल होती हैं तो कंपनी द्वारा पुलिस को और स्कूटर प्रदान कराये जाएँगे।

गौरतलब हैं की शहर में पहले भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलग सिग्मा टीम बनाई गयी थी पर उसमें पुरुष पुलिसकर्मी होने के कारण महिलाऐं और लड़कियां उनसे सहज रूप से शिकायत नहीं कर पाती थी। जिला पुलिस प्रमुख राहुल प्रकाश ने कहा  à¤•ी “निर्भया दस्ते में महिला पुलिसकर्मी होने से लड़कियां और महिलाऐं छेड़छाड़ से जुड़े मामलों के विषय में आराम से चर्चा कर पाएंगी।”

See Also