अजमेर स्टेशन पर नया पानी रीसाइक्लिंग प्लांट

अजमेर रेलवे स्टेशन पर 1.30 करोड़ रुपये के वाटर रिसाइकिलिंग प्लांट का उद्घाटन किया गया

Scroll down for more.!

अजमेर: बुधवार को अजमेर रेलवे स्टेशन पर प्रति दिन 4 लाख लीटर पानी का उपचार करने की क्षमता वाला एक नया पुनर्चक्रण संयंत्र (वाटर रिसाइकिलिंग प्लांट) लॉन्च किया गया।

अजमेर रेलवे की तरफ से यह जल संरक्षण के लिए विशेष प्रयास हैं। माना जा रहा हैं की इस संयंत्र की स्थापना से रेलवे रोजाना 3.5 लाख लीटर पानी तक की बचत कर पायेगा| साथ ही साथ जल उपयोग के व्यय में भी 20.22 लाख प्रति वर्ष की बचत हो पाएगी।

प्रति दिन 4 लाख लीटर का इलाज की क्षमता रखने वाले इस विशेष संयत्र की कीमत 1.30 करोड़ रुपये बताई जा रही हैं|

रीसाइक्लिंग प्लांट का उद्घाटन अजमेर स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार पर उत्तर पश्चिमी रेलवे के जनरल मैनेजर अनिल सिंघल द्वारा किया गया| उद्घाटन के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए संयंत्र के कार्यप्रणाली की समीक्षा भी की।

इसी के साथ अजमेर ज़िले के ही मदार रेलवे स्टेशन पर नवीनतम सुविधाओं से लैस वाशिंग लाइन का भी शुभारंभ किया गया। मदार कोच केयर कॉम्प्लेक्स में शुरू की गयी इस नई वॉशिंग लाइन में ऑटोमेटेड (स्वचालित) कोच वाशिंग सुविधा और ईटीपी प्लांट शामिल हैं।

See Also