राजस्थान यूनिवर्सिटी में लगेंगे 6.50 करोड़ के सौर ऊर्जा संयंत्र

जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा राजस्थान यूनिवर्सिटी में सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना

Scroll down for more.!

जयपुर: राजस्थान यूनिवर्सिटी में जल्द ही सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना की जाएगी जिससे यूनिवर्सिटी के व्यय में प्रतिमाह 10 लाख रुपये की बचत होगी।

सोलर प्लांट की स्थापना के लिए जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने यूनिवर्सिटी को 6.50 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस सोलर प्लांट से उत्पन्न हुयी विद्युत् यूनिवर्सिटी को 50 प्रतिशत की रिबेट के साथ मिलेगी।

यहाँ के चीफ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया, “विश्वविद्यालय बिजली बिल पर हर महीने 20-25 लाख रुपये खर्च करता है। यह सोलर प्लांट कुल बिजली खपत का 50% भागीदार होगा और चूँकि जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड सस्ती दरों पर हमें यह सुविधा दे रहा हैं, हमें इससे प्रतिमाह 10 लाख रू तक का फायदा होगा। संयत्र के पैनल विश्वविद्यालय के विभिन्न इमारतों पर लगाए जाएँगे जैसे केंद्रीय पुस्तकालय, सोशल साइंस स्कूल, विज्ञान भवन, और लॉ कॉलेज।”

See Also