अपने पहले शाही सफ़र पर निकलने को तैयार हेरिटेज पैलेस ऑन व्हील्स

पर्यटको के लिए जब शाही सफर हो और ठाठ-बाठ भी रजवाड़ों का हो तो नाम भी बेशक ऐसा होना लाजमी है। ऐसे में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग हेरिटेज पैलेस ऑन व्हील्स शुरू करने जा रहा है।

Scroll down for more.!

शाही सफर के लिए विश्वभर में जानी-पहचानी जाने वाली पैलेस ऑन व्हील्स और रॉयल राजस्थान के बाद पटरियों पर एक और नई शाही ट्रेन दौड़ती नजर आएगी। रजवाडों के रूतबे को अपनी ओट समेटे हुए 34 साल पुरानी यह ट्रेन नए कलेवर के साथ ऐतिहासिक ठाठ-बाठ का अहसास कराते हुए पटरियों पर दौड़ते हुए यात्रियों के सफर को सुहाना बनाएगी।

पर्यटको के लिए जब शाही सफर हो और ठाठ-बाठ भी रजवाड़ों का हो तो नाम भी बेशक ऐसा होना लाजमी है। जी हां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग हेरिटेज पैलेस ऑन व्हील्स शुरू करने जा रहा है। इस शाही ट्रेन की शुरूआत 22 दिसंबर से की जाएगी। खास बात ये है कि इस ट्रेन के सफर का आंनद लेने पहले पर्यटकों का भी शाही अंदाज में स्वागत भी किया जाएगा।

खास बात ये है कि सफर का आंनद उठाने के लिए पर्यटकों को अपनी जेब ज्यादा ढीली नहीं करनी पडेगी। क्योंकि यह ट्रेन गोल्डन ट्रायंगल पर पर्यटकों को कम पैसे में सफर कराएगी। यानी साल के अंतिम सप्ताह और नए साल की शुरूआत से कम दामों में पर्यटक इसका लुत्फ उठा सकेंगे। विभाग के मुताबिक 650 डॉलर से घटाकर ट्रेन का किराया प्रतिदेन 300 डॉलर यानि 19200 तय किया गया है।

ट्रेन में लॉज, बार, महारानी रेस्टॉरेंट खास होगा। इस ट्रेन के रूट निर्धारित किए गए हैं। यह ट्रेन दिल्ली से शुरू होगी। दिल्ली से जयपुर, सवाई माधोपुर, आगरा और उसके बाद वापस दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन का यह ट्यूर तीन दिन का रहेगा।

विभाग का दावा सफल होगी यह नई ट्रेन

विभाग के अधिकारियों ने पहले से चल रही शाही ट्रेनों की तुलना में इस ट्रेन के सफल होने का दावा किया है। जनरल मैनेजर प्रदीप बोहरा के मुताबिक पहली बार तीन दिन के सफर के लिए चलाई जा रही यह ट्रेन पर्यटकों को खासा आकर्षित करेगी। उनका कहना है कि यह ट्रेन घरेलू पर्यटकों को ध्यान में रख कर चलाई जा रही है। कारण भी साफ है। ट्रेन का किराया भी कम और कम समय में गोल्डन ट्रायंगल की विजिट। ऐसे में तमाम विदेशी के साथ-साथ देशी पर्यटक भी आकर्षित होंगे।

शाही सफर रहा फीका

हालांकि देखा जाए पर्यटकों के लिहाज से पैलेस ऑन व्हील्स और रॉयल राजस्थान ट्रेनों का सफर अच्छा नहीं रहा है। यही नहीं, पैलेस ऑन व्हील्स में हमेशा यात्रियों का टोटा रहा है। वहीं मंहगा किराया होने के चलते रॉयल राजस्थान को बंद कर दिया गया। ऐसे में ट्रेन का नाम बदलकर अब हेरिटेज पैलेस ऑन व्हील्स किया गया है।

25 से आगरा में मनाया जाएगा क्रिसमस

यह शाही ट्रेन 22 दिसंबर को दिल्ली से रवाना होगी। 23 को जयपुर पहुंचेगी। यहां से 24 को यह सवाई माधोपुर आएगी और उसके बाद 25 दिसंबर को आगरा आएगी। यहां आने के बाद क्रिसमस बनाया जाएगा। आरटीडीसी ने क्रिसमस ईव सेलिब्रेशन के लिए खास तैयारी की है। क्रिसमस इव के लिए क्रिसमस टी के साथ मैरी क्रिसमस का वॉल बनाया गया है।

स्त्रोत: खासखबर

Tags

See Also