बीकानेर की एनसीसी कैडेट्स का नाम लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज!

Patrika News Network 2017-02-08 07:55:43 IST

Scroll down for more.!

एनसीसी कैडेट्स की महिला टीम का नाम लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। उल्लेखनीय है कि 22 मई 2016 को एनसीसी कैडेट्स की 11 महिलाओं का दल पूरे भारत से माउण्ट एवरेस्ट की यात्रा पर गया था। दल में शामिल महिलाएं माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़कर सकुशल वापिस लौटी थी।इस दौरान एक सीजन में सबसे ज्यादा महिलाएं भारत देश की माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़ी थी। इसके अलावा एक ही दिन में महिलाओं के माउण्ट एवरेस्ट पर जाने का रिकार्ड भी बना था। एनसीसी कैडेट्स की इस उपलब्धि को लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है। 

कैड्टस की इस उपलब्धि को लेकर 26 जनवरी को डीजी एनसीसी की ओर से रक्षामंत्री द्वारा पदक भी प्रदान किया गया और लिम्बा बुक द्वारा सर्टिफिकेट भी दिया गया। इस दल में पूरे भारत के विभिन्न जगहों से एनसीसी कैडेट्स शामिल हुई।इसमें बीकानेर की नूतन भी शामिल हुई। इससे पहले इन महिला कैडेट्स की डेढ़ महीने की ट्रेनिंग भी हुई। इस दल में भारत की 11 महिलाएं शामिल थी। जिसका नेतृत्व कर्नल गौरव कारकी ने किया। दल में मेजर दीपिका राठौड़,  à¤•ुमारी नूतन, डॉलीन हरबी, रिकविन डॉल्कर, पूजा मेहरा, ताशी, सेनवीन, स्विंगबो, विशालाग्रुम, सुलक्षमा तामांग, लारविन थी।

See Also