नेशनल शॉटगन चैंपियनशिप में राजस्थान को सिल्वर

राजस्थान के जूनियर शूटर्स ने नेशल शॉटगन शूटिंग चैंपियनशिप में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मैडल अपने नाम किया है।

Scroll down for more.!

राजस्थान के जूनियर शूटर्स ने नेशल शॉटगन शूटिंग चैंपियनशिप में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर  à¤®à¥ˆà¤¡à¤² अपने नाम किया है। यह मैडल डबल ट्रैप टीम इवेंट में आया है। विजयी टीम में प्रदेश के विनय प्रताप सिंह, ध्रुवराज सिंह और यशोराज सिंह की तिगड़ी शामिल थी। उत्तरप्रदेश की टीम ने गोल्ड और पंजाब की टीम को ब्रॉन्ज मैडल मिला। दूसरी ओर, व्यक्तिगत शूटिंग प्रतियोगिता में प्रदेश के विनय ने ब्रॉन्ज मैडल जीत प्रदेश का नाम रोशन किया। मेरठ (यूपी) के एवर रिजी को गोल्ड और मेरठ के ही शार्दुल विहान को सिल्वर मिला है। सीनियर कैटेगिरी में मेरठ के मो.असब को गोल्ड, एवर रिजवी को सिल्वर और अंकुर मित्तल को कांस्य पदक मिला।

करण लांबा ने ठोका दोहरा शतक

क्रिकेट की बात करें तो अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में टीम राजस्थान ने मध्यप्रदेश के खिलाफ खेलते हुए पहली पारी में 9/371 रन (पारी घोषित) बनाए। मैच में करण लांबा 211 रनों की शानदार पारी खेली। इससे पहले करण ने विदर्भ के खिलाफ 181 और उत्तराखंड के खिलाफ भी शतकीय पारियां खेली थी। ग्वालियर में खेले जा रहे तीन दिवसीय मैच में पहले दिन स्टंप्स तक मध्यप्रदेश ने 12 रन पर एक विकेट गंवा दिया है।



Tags

See Also