जयपुर में 17वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आगाज

News 18 Mar 31, 2017, 23:49 IST

Scroll down for more.!

राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार को 17वीं राष्ट्रीय पैरा एथेलिटिक्स चैम्पियनशिप का आगाज हुआ.

सवाई मानसिंह स्टेडियम में इसी के साथ 16वीं राष्ट्रीय स्विमिंग चैम्पियनशिप भी शुरू हुई. 31 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित होने वाली इस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने देशभर से प्रतिभाएं जयपुर पहुंची हैं.

पैरा स्र्पोट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान की ओर से आयोजित इन चैम्पियनशिप में लगभग 2250 पैरा ऐथलीट्स, एस्र्कॉट्स और वॉलेंटीयर्स और अधिकारी भाग ले रहे हैं.

इसमें वो खिलाडी भी हिस्सा ले रहे हैं, जिन्होंने पैरालिम्पिक एशियन और पैरा गेम्स तथा कॉमनवेल्थ गेम्स में अपनी प्रतिभा के दम पर पदक हासिल कर देश का नाम रोशन किया है.

कार्यक्रम का आगाज सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ.अरुण चतुर्वेदी एवं अध्यक्ष पैरालिम्पिक कमेटी ऑफ़ इंडिया राव इन्द्रजीत सिंह, जयपुर मेयर अशोक लाहोटी ने किया.

खेल मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनायें दी. उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों का जयपुर में स्वागत करते हुए ख़ुशी जाहिर की और दिव्यांग प्रतिभागियों का हौसला अफजाई किया.

इंद्रजीत सिंह ने खिलाड़ियों और अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में खिलाडि़यों को देखकर उन्हें बहुत ख़ुशी हुई है. उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. जयपुर मेयर लाहोटी ने सभी दिव्यांग प्रतिभागियों का अभिवादन किया और सभी प्रकार की व्यवस्थाओ को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने का आश्वासन दिया.

See Also