गंगापुर में शैक्षिक विकास पर होगा राष्ट्रीय स्तरीय सेमीनार

माध्यमिक शिक्षा में हर वर्ष अच्छे परिणाम देने वाले गंगापुर सिटी में शेक्षिक विकास की नई पहल

Scroll down for more.!

गंगापुर: शहर में 13-14 मई को जिले के शैक्षिक विकास के हितार्थ एक  à¤°à¤¾à¤·à¥à¤Ÿà¥à¤°à¥€à¤¯ सेमीनार होने जा रहा हैं|

कार्यक्रम की सूचना जिला विधायक मानसिंह गुर्जर ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए दी| गौरतलब हैं की गंगापुर सिटी में पिछले कई सालों से माध्यमिक स्तर की शिक्षा में शानदार परिणाम दिख रहे हैं पर छोटा शहर होने के कारण यहाँ शैक्षिक विकास अत्यंत धीमी गति से हो रहा हैं|

इसीलिए इस सेमीनार का आयोजन किया गया हैं जिससे शहर की शिक्षा के क्षेत्र में हुई उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके और यहाँ के शेक्षिक विकास को नई दिशा मिल सके| इस सेमिनार के ज़रिये शहर में उन्नत तकनीकों द्वारा शेक्षिक विकास करने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा|

प्रेस वार्ता के दौरान यह भी बताया गया की सेमीनार के पोस्टर का विमोचन करने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शहर में आएगी| आशा जताई जा रही हैं की सेमीनार में भाग लेने के लिए देशभर से 250 आयेंगे|

See Also