राजस्थान को मिला ‘नारी शक्ति पुरस्कार’

ABP News Mar 06, 2017, 16:45 IST Agency

Scroll down for more.!

जयपुर: राजस्थान को वर्ष 2016 का नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया जायेगा. यह पुरस्कार राज्य में बाल लिंग अनुपात में वृद्धि के लिए दिया जाएगा. एक सरकारी विज्ञापन के अनुसार राजस्थान को यह पुरस्कार बाल लिंग अनुपात में बढ़ोतरी के लिए दिया जा रहा है.

साल 2011 से साल 2016 में लिंग अनुपात में वृद्धि

राज्य में साल 2011 में लिंगानुपात 888 था. जो साल 2015 में बढ़कर 929 और साल 2016 में यह 942 हो गया. प्री कन्सेप्शन एंड प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक्स (पीसीपीएनडीटी) कानून को सही तरह से लागू किए जाने की वजह से यह उपलब्धि हासिल हुई है.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होने वाले समारोह में जाएंगे पुस्कार 

राजस्थान में ही पाली जिले में लोकहित पशुपालक संस्थान चलाने वाली सुश्री आइसे कोहलर रॉलफसन को आदिम जाति रायका के उत्थान और ऊंटों के संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया जायेगा. जयपुर की दीपा माथुर को भी इस समारोह में पुरस्कार प्रदान किया जायेगा.

राज्य की ही एक अन्य संस्था शिक्षित रोजगार केन्द्र प्रबंधक समिति को पीसीपीएनडीटी कानून को लागू करने में प्रशासन की मदद करने के लिए प्रदान किया जायेगा. नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होने वाले समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे.

See Also