नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में दिखेंगे हिप्पो और जेब्रा, एग्जॉटिक पार्क का काम हुआ पूरा

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में एग्जॉटिक पार्क का काम पूरा हो चुका है। अब जल्द ही यहां हिप्पो और जैबरा लाने की तैयारी है। बायोलॉजिकल पार्क के एंट्री गेट के पास ही बनाया गया है एग्जॉटिक पार्क।

Scroll down for more.!

शहर के दिल्ली रोड स्थित नाहरगढ़ क्षेत्र में पहले सिर्फ ओपन सफारी थी, लेकिन यहां बायोलॉजिकल पार्क बनने के बाद तेजी से डवलपमेंट हुआ और विदेशों की तर्ज पर यहां जंगल क्षेत्र में एनीमल्स व वाइल्ड लाइफ लवर्स के लिए नए इनिशिएटिव लिए गए।

इसमें एग्जॉटिक पार्क भी खास है, जिसका काम लगभग पूरा हो चुका है और अब यहां एनीमल्स लाने की तैयारी है। इसके बाद यहां लॉयन सफारी बननी बाकी रह जाएगी और एक ही जगह पर देश-विदेश के टूरिस्ट एग्जॉटिक व बायोलॉजिकल पार्क के साथ लायन व टाइगर सफारी को एंजॉय कर पाएंगे। यह शहर का एक मेगा प्रोजेक्ट है, जिसे डवलप किया जा रहा है।

20 हेक्टेयर में हिप्पो और जेब्रा करेंगे आकर्षित

 à¤ªà¤¾à¤°à¥à¤• को करीब 20 हेक्टेयर में डवलप किया गया है, जिसकी एंट्री पार्क की एंट्री के पास रखी गई है। एग्जॉटिक पार्क के लिए सभी बेसिक काम हो गए हैं। इसमें लैंड स्केपिंग के साथ प्लांटेशन और पाथ वे आदि बनाना था। अब यहां एनीमल्स लाने की कवायद तेज की जा रही है।

यहां आने वाले एनीमल्स में सबसे खास हिप्पो और पहली बार आने वाला जेब्रा होगा। हालांकि जेब्रा लाया जाना पूरी तरह से फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन हिप्पो निश्चित रूप से लाया जाएगा।

पार्क के लिए ही पिछले दिनों चेन्नई से शुतुरमुर्ग का जोड़ा परचेज स्कीम के तहत जयपुर लाया गया। जोड़ा फिलहाल रामनिवास बाग स्थित पुराने जू में है।

जगदीश गुप्ता, एसीएफ, नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क का कहना है, "पार्क का काम लगभग पूरा हो गया है और एनीमल्स लाने की कवायद तेज कर दी गई है। हिप्पो लाया जाएगा और जेब्रा के लिए भी प्रयास चल रहे हैं। जल्द लॉयन सफारी का काम पूरा होगा, जिसके बाद यहां एक ही जगह पर टूरिस्ट को बहुत कुछ देखने को मिलेगा।"

स्त्रोत: भास्कर

Tags

See Also