मिसेज इंडिया राजस्थान 2017 का पहला राउंड राजस्थानी थीम पर

राजस्थानी थीम पर हो रहे इस ब्यूटी पेजेंट का समारोह शहर के जामडोली स्थित रिसोर्ट में मंगलवार को हुआ

Scroll down for more.!

जयपुर: मिसेज इंडिया राजस्थान 2017 का फर्स्ट राउंड जयपुर के जामडोली क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट में हुआ| इस मौके पर सभी प्रतिभागी महिलाओं ने ‘केसरियाबालम पधारो म्हारे देस’ की धुन पर रैंप वॉक किया|

राजस्थानी थीम पर आयोजित इस ब्यूटी पेजेंट के लिए पांच राउंड रखे गए। हर राउंड में महिलाओं ने राजस्थानी वेश-भूषा में कैटवॉक किया| शो के दौरान राजस्थान के विभिन्न रंग देखने को मिले| कुछ प्रतिभागियों ने राजपूती पोशाक के साथ राजस्थानी जूलरी को मैच किया, वही कुछ ने कालबेलिया पहनावे के साथ दर्शक और जूरी को आकृष्ट किया|

शो के लिए प्रतिभागियों ने पहले एक फोटो शूट में हिस्सा लिया था और उसी दौरान आयोजकों ने उन्हें फाइनल राउंड के लिए चुन लिया|

See Also