राजस्थान में खुले 18 मदर मिल्क बैंक, देश में सबसे ज्यादा

राजस्थान के 18 जिलों में 18 मदर मिल्क बैंक मौजूद हैं जो देश के किसी भी राज्य में उपलब्ध मदर मिल्क बैंक से ज्यादा है।

Scroll down for more.!

राजस्थान को देश का सबसे बड़ा मदर मिल्क बैंक बनने का सौभाग्य मिला है। फिलहाल राजस्थान के 18 जिलों में 18 मदर मिल्क बैंक मौजूद हैं जो देश के किसी भी राज्य में उपलब्ध मदर मिल्क बैंक से ज्यादा है। प्रदेश सरकार अन्य 4 जिलों में मदर मिल्क बैंक खोलने की तैयारी कर रही है, ताकि नवजात को मां का दूध मिल सके और उनकी जान बचाई जा सके। वर्ष के अंत तक प्रदेश के कुल 28 जिलों में मदर मिल्क बैंक खोले जाने की तैयारी जोरो-शोरों से चल रही है। मदर मिल्क के विकास को देखते हुए पहली बार केन्द्र सरकार ने प्रदेश के 5 अन्य जिलों में मदर मिल्क बैंक के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मां का दूध बच्चे के लिए एक संजीवनी का काम करता है। ऐसे नवजात बच्चे जो अपनी मां के दूध से वंचित रह जाते हैं, ऐसे बच्चों को मदर मिल्क बैंक के जरिए अमृत समान मां का दूध मोहैया कराया जाता है। प्रदेश में अभी उदयपुर, भीलवाड़ा, टोंक, भरतपुर, चूरू, अलवर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, बारां, राजसमंद, करौली, जालौर, सवाईमाधोपुर, बाड़मेर, धौलपुर, ब्यावर और जयपुर मदर मिल्क बैंक हैं।

बता दें, प्रदेश में शिशु मृत्यु दर कम करने में मदर मिल्क बैंक एक बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। इसलिए केन्द्र सरकार ने प्रदेश के जैसलमेर, झूंझुनू, प्रतापगढ़, नागौर व श्रीगंगानगर सहित 5 जिलों में 5 मदर मिल्क बैंक के लिए चार करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। वसुन्धरा सरकार भी जोधपुर, कोटा, बीकानेर और झालावाड़ में इस वर्ष के अंत तक मदर मिल्क बैंक खोलने की तैयारी में है। राजधानी जयपुर के महिला चिकित्सालय के बाद अब जेके लॉन अस्पताल में भी मदर मिल्क बैंक खोलने की तैयारी चल रही है। अगले तीन-चार महीने में यह शुरू हो जाएगा।

Tags

See Also