मोदी, योगी और विरुष्का मचाएंगे आसमान में धूम

गुलाबी नगरी जयपुर में इस बार विराट कोहली और अनुष्का के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी और यूपी सीएम योगी की पतंगे खूब पसंद की जा रही है।

Scroll down for more.!

गुलाबी नगरी जयपुर में पतंगबाजी पूरे परवान पर है। मकर सक्रांति को लेकर शहर के प्रमुख बाजार रंग बिरंगी चौकोर पतंगों से सजे धजे नजर आ रहे हैं। गुजरात चुनावों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों वाली पतंगों की मांग इस त्यौहारी मौसम में खूब हो रही है।

बॉलीवुड के कलाकारों और बच्चों के पसंदीदा कार्टून किरदारों वाली पतंगों के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी की तस्वीरों वाली पतंगों की मांग खासी चुनौती दे रही है। जयपुर में काफी समय से पतंग निर्माण के काम से जुड़े अब्दुल गफ्फूर अंसारी ने बताया कि उनकी कई पीढ़ियां कई दशकों से पतंगों का कारोबार कर रही है। लेकिन साल दर साल राजनेताओं, बॉलीवुड के कलाकारों और बच्चों के पसंदीदा कार्टून किरदारों की तस्वीरों वाली पतंगों की बिक्री कई गुना बढ़ गई है।

हालांकि ऐसी पतंगों का निर्माण शौक के लिए करते है। लेकिन कई मर्तबा तेज हवा में इन पतंगों को उड़ाया भी जाता है।

स्त्रोत: न्यूज़18

Tags

See Also