राजस्थान फोटोग्राफी प्रतियोगिता: जीतने वालो को 4 लाख रुपये तक के पुरस्कार

"मेरी आँखों से राजस्थान" नामक फोटोग्राफी प्रतियोगिता में 15 मई 2017 तक पंजीयन करा सकते हैं

Scroll down for more.!

राजस्थान फोरम द्वारा आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता, जिसका शीर्षक "मेरी आँखों से राजस्थान" रखा गया हैं, में जीतने वाली प्रविष्टियों को 4 लाख रुपये तक के पुरस्कार दिए जायेंगे।

इस प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान फोरम ने श्री सीमेंट के साथ मिलकर किया है। भाग लेने के लिए प्रतिभागी राजस्थान के किसी भी क्षेत्र की फोटोग्राफ राजस्थान फोरम फोटो कांटेस्ट की
अधिकृत वेबसाइट पर 15 मई 2017 से पहले अपलोड कर सकते हैं| अपलोड करने से पहले यह सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा की फोटो पर किसी का कॉपीराइट न हो| फोटो की मूल प्रति ही प्रतियोगिता के लिए मान्य होगी|

जीतने वाली प्रविष्टि को 1 लाख रूपये की नकद राशी से पुरस्कृत किया जायेगा वही दुसरे स्थान पर आने वाले दो प्रतिभागियों को 50,000 रुपये से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर आने पर 25000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा जबकि 10 प्रतिभागियों को 10,000 रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।

प्रतियोगिता के लिए जूरी में फोटोग्राफर सुधीर कासलीवाल, सामाजिक कार्यकर्ता बीना काक, पूर्व पर्यटन मंत्री उषा पूनिया और गायक इला अरुण शामिल होंगे।

See Also