महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने आयोजित मेगा कैम्प में 111 लाख रुपए का ऋण वितरित

झुंझुनूं जिला राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के तत्वावधान में गठित महिला स्वयं सहायता समूहों के मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन किया गया.

Scroll down for more.!

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को छोटे-छोटे समूह बनाकर स्वावलंबी बनाने के लिए स्वरोजगार मुहैया कराने के बारे में जानकारी दी गई. अतिथियों ने महिलाओं से शिविर में दी गई जानकारी को उपयोग में लाने पर बल दिया.

सम्मेलन में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद द्वारा गठित महिला समूह बनाकर किस प्रकार लाभान्वित हो सकती हैं, इस बारे में जानकारी दी गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कलेक्टर दिनेश कुमार यादव ने कार्यक्रम के बाद विभागवार कार्यों की समीक्षा की. साथ ही काम में कोताही नहीं बरतने के आदेश दिए. इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनकी उनका निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए.

योजना के तहत शुक्रवार को 105 स्वयं सहायता समूहों के पात्र समूहों को करीब 111 लाख रुपए का ऋण वितरित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संतोष अहलावत मौजूद थे. विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रधान कविता यादव एवं भरत बोहरा उपस्थित रहे.

स्त्रोत: न्यूज़ 18

Tags

See Also